लाइव न्यूज़ :

पटना में हुई नीट छात्रा मौत के मामले में विपक्ष ने पेश किया कार्यस्थगन प्रस्ताव, विधानसभा अध्यक्ष ने किया नामंजूर

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2026 16:01 IST

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि यह मामला सरकार की देखरेख में है, इसलिए इस पर चर्चा नहीं कराई जाएगी।

Open in App

पटना:बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में प्रश्नोत्तरकाल खत्म होने के बाद नीट छात्रा की हुई मौर के मामले में कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया गया। यह कार्यस्थगन प्रस्ताव भाकपा-माले विधायक अरुण सिंह और जहानाबाद से राजद विधायक राहुल शर्मा की तरफ से लाया गया था, जिसे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अस्वीकार कर दिया, लेकिन उसे सदन में पढ़ने की इजाजत दे दी। राहुल शर्मा ने कार्यस्थगन प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि नीट छात्रा हत्याकांड पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। 

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि यह मामला सरकार की देखरेख में है, इसलिए इस पर चर्चा नहीं कराई जाएगी। वहीं, भाकपा- माले विधायक अरुण सिंह ने प्रस्ताव पढ़ते हुए बिहार में बढ़ते अपराध और नीट छात्रा से रेप व संदिग्ध मौत के मामले को उठाया। अरुण सिंह ने सदन को बताया कि सदन को पता है कि जहानाबाद और औरंगाबाद की छात्रा पटना में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थीं, लेकिन हॉस्टल में दोनों लड़कियों के साथ बलात्कार और हत्या जैसी जघन्य घटना हुई है। 

उन्होंने कहा कि ये घटनाएं राज्य में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा पुलिस प्रशासन की गंभीर विफलता को उजागर करती हैं। यह अत्यंत चिंताजनक है कि शुरू से ही पुलिस की कार्यशैली नाकारात्मक रही है। पुलिस पर रेप और हत्या की घटना से इनकार करने और दोषियों को बचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। 

उन्होंने कहा कि जन आंदोलन और व्यापक दबाव के कारण सरकार को सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी पड़ी है लेकिन न्याय की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई जांच की अनुशंसा पर्याप्त नहीं है। आवश्यक है कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी सीटिंग जज के निगरानी में कराई जाए और न्याय के लिए निश्चित समय सीमा निर्धारित की जाए। 

उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में बहस की मांग की, लेकिन अध्यक्ष ने नामंजूर कर दिया। इस मुद्दे पर विधान परिषद के सदस्यों ने भी अपनी आवाज बुलंद की। परिषद की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों ले तख्ती लेकर अपना विरोध जताया जिसमें 'शंभू हॉस्टल और परफेक्ट पीजी हॉस्टल में नीट छात्राओं की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में समयबद्ध कराया जाए' लिखकर प्रदर्शन किया गया।

टॅग्स :बिहार बजटबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?