लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना के एयर शो में जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, कलाबाजियों को देख लोगों ने दबाई दांतों तले उंगलियां

By फहीम ख़ान | Updated: November 19, 2022 00:12 IST

नागपुर में वायुसेना नगर मैदान में आयोजित एयरफोर्स के विशेष समारोह में विमान और हेलीकॉप्टर की प्रदर्शित हैरतअंगेज कलाबाजियों को देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली।

Open in App
ठळक मुद्देएयर शो की पूर्व संध्या पर हेलीकॉप्टर और विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर समा बांध दियानागपुर में शुक्रवार को हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में सूर्य किरण के सभी नौ विमान शामिल हुए थेआकाश गंगा पैराग्लाइडिंग के जवानों ने ऊंचाई से छलांग लगाकर दिखाए साहसिक करतब

नागपुर: भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण और सारंग की टीमों ने शनिवार 19 नवंबर को शहर में होने जा रहे एयर शो की पूर्व संध्या पर शुक्रवार से ही नागपुर के आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाकर समा बांध दिया है। शहर के वायुसेना नगर मैदान में आयोजित इस विशेष समारोह के दौरान उपस्थित नागरिक आसमान में विमान और हेलीकॉप्टर की इन हैरतअंगेज कलाबाजियों को देखकर दांतों तले उंगलियां दबाने लगे।

करीबन 2 घंटे तक यह कलाबाजियां जारी रही। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में सूर्य किरण के सभी नौ विमान शामिल हुए थे, जिन्होंने अपनी कलाबाजियां पेश कर खूब वाहवाही लूटीं। सारंग टीम के चार हेलिकॉप्टर आसमान में एक से बढ़कर एक कलाबाजी पेश करते नजर आए। वही भारतीय वायुसेना के आकाश गंगा पैराग्लाइडिंग और पैरा मोटर सेल के जवानों ने भी ऊंचाई से छलांग लगाकर साहसिक करतब दिखाए।

वहीं शनिवार को भारतीय वायुसेना की ओर से एयर शो होगा। सुबह 10 बजे यह समारोह वायुसेना नगर के मेंटेनेंस कमांड के मैदान पर एयर शो होगा। इस दौरान स्काई डाइविंग, एयरो मॉडलिंग, राइफल फाइरिंग, सारंग और सूर्य किरण टीमों का प्रदर्शन, बैंड मार्च, फ्लाई पास्ट आदि की प्रस्तुति की जाएगी। वहीं भारतीय वायुसेना के उपकरणों की प्रदर्शनी भी इस समय लगाई जाएगी।

2 घंटे तक घरेलू उड़ानों पर लगी है रोक

शनिवार को होने जा रहे एयर शो की वजह से नागपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक घरेलू उड़ानों पर रोक लगाई गई है। एटीसी द्वारा 16 नवंबर से 20 नवंबर तक सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे के समय दौरान घरेलू उड़ानों पर रोक लगाए जाने का ‘नोटम’ (एयर फील्ड क्लोजर) जारी किया गया है।

टॅग्स :Air ForceNagpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल