लाइव न्यूज़ :

सुनंदा पुष्कर मौत मामला: शशि थरूर की शिकायत पर कोर्ट ने दिया अरनब गोस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2019 16:32 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत जनवरी 2014 में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। थरूर मामले में आरोपी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी 2014 में दिल्ली के एक होटल में सुनंदा पुष्कर मृत पायी गई थीं. शशि थरूर ने अरनब गोस्वामी पर सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच से सम्बंधित गोपनीय दस्तावेज चुराने और थरूर के ईमेल को हैक करने का आरोप लगाया है।अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए अगली तारीख चार अप्रैल तय की है। 

दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को दिल्ली पुलिस को रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया.

अदालत ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। शशि थरूर ने अरनब गोस्वामी पर सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच से सम्बंधित गोपनीय दस्तावेज चुराने और थरूर के ईमेल को हैक करने का आरोप लगाया है।

शशि थरूर ने अपने शिकायत में कहा है कि इस केस की अभी जांच चल रही है, ऐसे में जांच के किसी भी प्रकार के विवरण को जनता के साथ साझा करना अनुचित है.

शशि थरूर ने आरोप में कहा कि "गोस्वामी का न्यूज़ चैनल अपने दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए जानबूझकर उनपर अपमानजनक टिप्पणी कर रहा था. अरनब का चैनल उन दस्तावेजों का प्रसारण कर रहा था जो सुनंदा पुष्कर की जांच प्रक्रिया से सम्बंधित हैं."

महानगर मजिस्ट्रेट धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि "यह न्यायलय थरूर द्वारा लगाये गए आरोपों और कोर्ट में पेश किए गए आरटीआई (सूचना का अधिकार) के तहत हासिल किए दस्तावेज देखकर इस नतीजे पर पहुंचा है कि यह मामला संज्ञेय अपराध का हो सकता है और पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए। यह जानना बहुत जरूरी है कि जिन पर आरोप लगे हैं उनके पास ये सारे दस्तावेज कैसे और कहाँ से आए.

अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए अगली तारीख चार अप्रैल तय की है। 

जनवरी 2014 में दिल्ली के एक होटल में सुनंदा पुष्कर मृत पायी गई थीं. शशि थरूर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. थरूर ने पुलिस द्वारा लगाये सभी आरोपों को गलत तथा आधारहीन बताया। थरूर के अनुसार सभी आरोप दुर्भावनापूर्ण हैं और ये आरोप उनकी छवि ख़राब करने के लिए लगाए गए हैं। 

यह मामला 4 फरवरी को दिल्ली कोर्ट ने सत्र न्यायालय को  आगे की कार्यवाही के लिए हस्तांतरित कर दिया था.

टॅग्स :अरनब गोस्वामीशशि थरूरसुनन्दा पुष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील