लाइव न्यूज़ :

बिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 12, 2026 18:13 IST

बताया जाता है कि आरोपी प्रोफेसर शादीशुदा हैं। एक जिम्मेदार पद पर होते हुए और वैवाहिक जीवन में होने के बावजूद, छात्रा के साथ इस तरह की संलिप्तता ने स्थानीय लोगों और अभिभावकों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

Open in App

पटना:बिहार में सारण(छपरा) के छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज से एक कलंकित कर देने वाली एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां कॉलेज के प्रोफेसर अनुराग तिवारी पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर न केवल कॉलेज परिसर बल्कि पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद छात्र-शिक्षक के पवित्र रिश्ते की मर्यादा तार-तार होती दिख रही है। 

बताया जाता है कि आरोपी प्रोफेसर शादीशुदा हैं। एक जिम्मेदार पद पर होते हुए और वैवाहिक जीवन में होने के बावजूद, छात्रा के साथ इस तरह की संलिप्तता ने स्थानीय लोगों और अभिभावकों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। वायरल वीडियो ने प्रोफेसर की नैतिक जिम्मेदारी और चरित्र पर उंगलियां उठा दी हैं, जिससे कॉलेज की छवि को भी गहरा धक्का लगा है। 

इस पूरे प्रकरण पर कॉलेज प्रशासन की भूमिका फिलहाल सवालों के घेरे में है। कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि उन्हें इस घटना की प्रारंभिक जानकारी नहीं थी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि सोमवार को 'इंटरनल कंप्लेंट कमेटी' (आईसीसी) के सदस्यों द्वारा वायरल फोटो और वीडियो की गहन जांच कराई जाएगी। प्रशासन का दावा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

दूसरी ओर, कॉलेज के छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन मामले को रफा-दफा करने और आरोपी प्रोफेसर को बचाने की कोशिश कर रहा है। आक्रोशित छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। 

छात्रों का कहना है कि जब तक आरोपी को सजा नहीं मिलती, वे अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

टॅग्स :बिहारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?