लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अलर्ट! राजस्थान में 21 से 40 साल के उम्र के लोगों में कोरोना के आए हैं 45 प्रतिशत मामले

By प्रिया कुमारी | Updated: May 15, 2020 12:07 IST

राजस्थान में कोरोना के 45 प्रतिशत कोरोना मरीज 21 से 40 वर्ष के हैं। जिसमें से अधिकांश पुरुष हैं। शु्क्रवार को राज्य में 55 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिसके बाद कोरोना के आंकड़ों की संख्या बढ़कर 4589 हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान में कोरोना के 45 प्रतिशत कोरोना मरीज 21 से 40 वर्ष के हैं। जिसमें से अधिकांश पुरुष हैं।राज्य में 55 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4589 हो गई है

राजस्थान में 45 प्रतिशत कोरोना मरीज 21 से 40 वर्ष के हैं। जिसमें से अधिकांश पुरुष हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में कुल कोरोना के मामलों में से 62.7 प्रतिशत पुरुष हैं और 37.3 प्रतिशत महिलाएं हैं।  राजस्थान में  कोविड-19 मरीजों की संख्या 4589 हैं जिसमें से 21% मरीज 0 से 20 साल के उम्र वाले हैं। 

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि 40 से 45 प्रतिशत संक्रमित लोग 21 से 40 वर्ष के हैं।  24.1% लोग  40 से 50 वर्ष की उम्र के हैं, 9.1% 60 वर्ष पार कर चुके हैं। राजस्थान में गुरुवार तक कोरोना के संक्रंमितों की संख्या 4,534 थी,  शु्क्रवार को राज्य में 55 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं, जिसके बाद कोरोना के आंकड़ों की संख्या बढ़कर 4589 हो गई हैं।  

राजस्थान के उदयपुर 59 , जोधपुर 36 , जयपुर 20  और जालोर 22 कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि नागौर में 17, बाड़मेर और सिरोही में 8, सीकर और अजमेर में 7, पाली और झुंझुनू में 5, राजसमंद में 4 और चूरू में चार और कोटा में चार, मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की बात करें तो राजस्थान में 125 लोगों की मौत हो चुकी हैं, केवल राजधानी जयपूर में 63 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अबतक, 2,397 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 

प्रवासी कामगारों के मामलों में, सबसे अधिक 40 जालोर के थे, इसके बाद पाली में 34, राजसमंद में 28, सिरोही में 22, अजमेर में 19, चूरू में 15, नागौर में 14 और 10 पर डूंगरपुर, झुंझनू, सीकर और 10 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप