लाइव न्यूज़ :

बजट अभिभाषण: राष्ट्रपति कोविंद ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की निंदा की

By भाषा | Updated: January 31, 2020 14:05 IST

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में सिखों के प्रथम गुरू नानक देव के, पाकिस्तान स्थित जन्मस्थान ननकाना साहिब जाने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं हेतु बनाये गये करतारपुर गलियारे का भी उल्लेख किया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हम सभी का यह भी दायित्व है कि पाकिस्तान में हो रहे अत्याचार से पूरा विश्व परिचित हो।’’ श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व भी पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया जाएगा-राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि ऐसे कदम उठाये जाने चाहिए ताकि विश्व समुदाय इसका संज्ञान ले सके। कोविंद ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए अपने अभिभाषण में पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हाल में अल्पसंख्यक सिखों के साथ हुए घटनाक्रम की ओर भी इशारा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी इस बात के साक्षी रहे हैं कि समय के साथ पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और बढ़ा है। हाल ही में ननकाना साहिब में जो हुआ, उसे हम सभी ने देखा है।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हम सभी का यह भी दायित्व है कि पाकिस्तान में हो रहे अत्याचार से पूरा विश्व परिचित हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए, विश्व समुदाय से इसका संज्ञान लेने और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह करता हूं।’’ राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में सिखों के प्रथम गुरू नानक देव के, पाकिस्तान स्थित जन्मस्थान ननकाना साहिब जाने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं हेतु बनाये गये करतारपुर गलियारे का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘देशवासियों की बरसों से यह अपेक्षा थी कि वे सुगमता के साथ करतारपुर साहिब के दर्शन कर पाएं। सरकार ने रिकॉर्ड समय में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करके, गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर इसे राष्ट्र को समर्पित किया।’’

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को देश और दुनिया में पूरे मान-सम्मान के साथ मनाने का अवसर मिलना सरकार के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व भी पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया जाएगा।’’

राष्ट्रपति ने हज यात्रा का कोटा बढ़ाये जाने का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘सरकार के विशेष आग्रह पर सऊदी अरब ने हज कोटा में अभूतपूर्व वृद्धि की थी जिसकी वजह से इस बार रिकॉर्ड दो लाख भारतीय मुस्लिमों ने हज में इबादत की।’’ कोविंद ने कहा, ‘‘भारत पहला ऐसा देश है जिसमें हज की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और ऑनलाइन की जा चुकी है। सरकार देशभर में वक्फ संपत्तियों का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन भी करा रही है जिससे इन संपत्तियों का उपयोग मुस्लिम समुदाय के भले के लिए किया जा सके।’’ 

टॅग्स :बजट २०२०-२१रामनाथ कोविंदपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी