लाइव न्यूज़ :

संसद में अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा के खिलाफ ‘शर्म करो, शर्म करो’ और ‘गोली मारना बंद करो’ के नारे लगे

By भाषा | Updated: February 3, 2020 16:52 IST

प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के निकट पहुंच गए। कई सदस्यों ने ‘लोकतंत्र बचाओ’, ‘भारत बचाओ’ और ‘नो सीएए-एनआरसी-एनपीआर’ के नारे वाली तख्तियां ले रखी थीं। इस दौरान द्रमुक, सपा, बसपा और राकांपा के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर कांग्रेस सदस्यों का समर्थन करते नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देइसके बाद कांग्रेस, द्रमुक सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन से वाकआउट कर दिया। प्रवेश वर्मा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार से चार दिनों के लिये प्रतिबंधित कर दिया था।

राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में जब भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने चर्चा की शुरुआज की तब कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने हाल ही में एक चुनावी रैली में दिए गए उनके विवादित बयान को लेकर विरोध किया और कुछ देर बाद सदन से वाकआउट कर गए।

निचले सदन में जब वर्मा चर्चा की शुरूआत करने के लिये खड़े हुए तब विपक्षी सदस्यों ने उनके खिलाफ ‘शर्म करो, शर्म करो’ के नारे लगाए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन से बाहर कही गई बातों को उठाकर कार्यवाही बाधित करना ठीक नहीं है, इससे गलत चलन शुरू हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि एक सदस्य के रूप में वर्मा को सदन में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है । इसके बाद भी शोर शराबा नहीं थमा। हंगामे के दौरान ही भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने सदन में राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की।

इसके बाद कांग्रेस, द्रमुक सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन से वाकआउट कर दिया। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह एक साक्षात्कार में एवं एक चुनावी रैली में विवादित बयान देने के लिये चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार से चार दिनों के लिये प्रतिबंधित कर दिया था।

इससे पहले, लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों ने संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोध में नारेबाजी की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सभी विषय उठाने का आग्रह किया लेकिन कांग्रेस और वाम दलों के सदस्य पूरे समय हंगामा करते रहे । अध्यक्ष ने शोर-शराबे के बीच ही प्रश्नकाल पूरा कराया।

प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के निकट पहुंच गए। कई सदस्यों ने ‘लोकतंत्र बचाओ’, ‘भारत बचाओ’ और ‘नो सीएए-एनआरसी-एनपीआर’ के नारे वाली तख्तियां ले रखी थीं। इस दौरान द्रमुक, सपा, बसपा और राकांपा के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर कांग्रेस सदस्यों का समर्थन करते नजर आए।

शोर-शराबे के बीच चले प्रश्नकाल में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर जब वित्त मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्नों का उत्तर देने के लिए खड़े हुए तो कांग्रेस सदस्यों ने ‘अनुराग ठाकुर वापस जाओ’, ‘अनुराग ठाकुर शेम शेम’ और ‘गोली मारना बंद करो’ के नारे लगाए। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रसंसदअनुराग ठाकुरकांग्रेसडीएमकेबीएसपीसमाजवादी पार्टीटीएमसीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन