लाइव न्यूज़ :

गढ़चिरौली में सीआरपीएफ जवान स्थानीय लोगों के लिए बनियान से तैयार कर रहे मास्क

By भाषा | Updated: April 23, 2020 17:16 IST

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में तैनात नक्सल-रोधी सीआरपीएफ इकाई के जवानों ने स्थानीय लोगों के लिए बनियान से करीब 2,500 मास्क तैयार किए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 191 वीं बटालियन उग्रवाद प्रभावित गढ़चिरौली जिले के भीतरी हिस्से में तैनात है।

Open in App
ठळक मुद्देगढ़चिरौली में तैनात नक्सल-रोधी सीआरपीएफ इकाई के जवानों ने स्थानीय लोगों के लिए बनियान से करीब 2,500 मास्क तैयार किए हैंकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 191 वीं बटालियन उग्रवाद प्रभावित गढ़चिरौली जिले के भीतरी हिस्से में तैनात है।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में तैनात नक्सल-रोधी सीआरपीएफ इकाई के जवानों ने स्थानीय लोगों के लिए बनियान से करीब 2,500 मास्क तैयार किए हैं ताकि उस क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाया जा सके। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 191 वीं बटालियन उग्रवाद प्रभावित गढ़चिरौली जिले के भीतरी हिस्से में तैनात है।

25 मार्च से देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण वहां नियमित सामान की आपूर्ति में बाधा आ रही थी। बल की इकाई को तुरंत क्षेत्र में राहत कार्य शुरू करने और जरूरतमंदों को सैनिटाइज़र, साबुन, डिटर्जेंट, मास्क, राशन और तैयार भोजन वितरित करने का निर्देश दिया गया था। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर प्रभाकर त्रिपाठी ने गढ़चिरौली से फोन पर बताया, "हमारे पास कोई मास्क नहीं था।

बाहर से आपूर्ति होने पर समय लगता। फिर, हमने पाया कि हमारी यूनिट कैंटीन में 415 नयी बनियान हैं।" उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में उन बनियान का उपयोग हमारे जवानों द्वारा किया जाता। लेकिन यह विशेष स्थिति थी।

उन्होंने कहा, "हमने तुरंत अपने दर्जी और अन्य जवानों को काम पर लगा दिया और उन्होंने इन बनियानों को काट कर कुल 2,490 मास्क तैयार किए जिन्हें स्थानीय लोगों में बांटा गया।’’ उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में इससे काफी मदद मिली और फिर बाद में बाहर से मास्क मंगाए गए। बल की यह इकाई लगभग 600 ग्रामीणों को भोजन मुहैया करा रही है। इनमें दो बारातों के 40 सदस्य भी शामिल हैं जो लॉकडाउन के कारण फंस गए हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रगडचिरोलीकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी