लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एकनाथ खड़से के बाद BJP के एक और बड़े नेता जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने छोड़ी पार्टी, जानें क्या है वजह

By अनुराग आनंद | Updated: November 17, 2020 17:28 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खुद जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने फेसबुक पर पार्टी छोड़ने के बाद जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लिखे इस्तीफा में जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने लिखा कि मैं पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल से पहले प्रदेश के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने भारतीय जनता पार्टी से कुछ दिनों पहले इस्तीफा दे दिया था।

मुंबई: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एकनाथ खड़से के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने भी पार्टी छोड़ दी है। 

इस संबंध में खुद गायकवाड़ पाटिल ने फेसबुक पर पार्टी छोड़ने के बाद खुद जानकारी दी है। मंगलवार सुबह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत बच्चू पाटिल को इस्तीफा सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा कि मैं पार्टी के लिए मेहनत करने और जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार था, लेकिन पार्टी ने मुझे लंबे समय से कोई मौका नहीं दिया इसलिए मैंने यह कदम उठाया है। 

अपने इस्तीफा के बाद जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने ये कहा-

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लिखे इस्तीफा में जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल ने लिखा कि मैं पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। इसके बाद अपने फेसबुक पर भी गायकवाड़ ने इस पत्र की कॉपी को साझा किया है। 

उन्होंने कहा कि मैं सांसद या फिर विधायक बनने के लिए नहीं बल्कि पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करना चाहता हूं। इसके लिए करीब एक दशक से मैं जिम्मेदारी मांग रहा हूं, लेकिन पार्टी ने कोई जिम्मेदारी नहीं दिया जिसके बाद मैं इस्तीफा दे रहा हूं। यहां क्लिक कर उनके फेसबुक पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

एकनाथ खड़से पहले ही भाजपा से दे चुके हैं इस्तीफा

जयसिंगराव गायकवाड़ पाटिल से पहले प्रदेश के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने भारतीय जनता पार्टी से कुछ दिनों पहले इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसके बाद ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को ज्वाइन कर लिया था। हालांकि, इस इस्तीफे के बाद खडसे ने महाराष्ट्र क पूर्व सीएम देवेन्द्र फड़नवीस पर हल्ला बोला था।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को इस्तीफा सौंपने के बाद खडसे ने कहा था कि वह व्यक्तिगत कारण से पार्टी छोड़ रहे हैं। लेकिन, उसके बाद मीडिया में दिए बयान में खडसे ने जमकर फड़नवीस को कोसा था। उन्होंने कहा था कि मेरी इच्छी नहीं थी पार्टी छोड़ने की लेकिन एक व्यक्ति की वजह से छोड़ना पड़ रहा है।  

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चंद्रकांत पाटिल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?