लाइव न्यूज़ :

केजीएमयू में प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना मरीज का इलाज, हालत में सुधार

By भाषा | Updated: May 1, 2020 21:54 IST

संक्रमित जिस मरीज का पहली बार प्लाज्मा थेरेपी से इलाज किया गया है। उनकी स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उत्तर प्रदेश में गत रविवार को राजधानी की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में किसी कोरोना रोगी को पहली बार प्लाज्मा थेरेपी दी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकिंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में कोरोना वायरस से संक्रमित जिस मरीज का पहली बार प्लाज्मा थेरेपी से इलाज किया गया है।बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का प्लाज्मा केजीएमयू द्वारा अगले सप्ताह लिया जायेगा।

लखनऊ: किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में कोरोना वायरस से संक्रमित जिस मरीज का पहली बार प्लाज्मा थेरेपी से इलाज किया गया है, उनकी स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अभी वह हालांकि वेंटिलेटर पर ही है। उधर दूसरी ओर बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का प्लाज्मा केजीएमयू द्वारा अगले सप्ताह लिया जायेगा। उत्तर प्रदेश में गत रविवार को राजधानी की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में किसी कोरोना रोगी को पहली बार प्लाज्मा थेरेपी दी गयी थी।

यह रोगी उरई के 58 वर्षीय एक चिकित्सक है जिन्हें प्लाज्मा दान करने वाली भी कनाडा की एक महिला चिकित्सक है जो यहां केजीएमयू में भर्ती हुई थी। केजीएमयू की ‘ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग’ की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने शुक्रवार को 'भाषा' को बताया, ‘‘58 वर्षीय कोरोना संक्रमित चिकित्सक जिन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गयी थी, उनकी स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन अभी उन्हें एहतियातन वेंटिलेटर पर रखा गया है। चिकित्सकों की टीम पर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

’’ केजीएमयू के प्रवक्ता डा संदीप तिवारी ने बताया, ‘‘ उरई के जिस चिकित्सक को प्लाज्मा दिया गया था, उनकी हालत स्थिर है और कुछ सुधार हुआ है, लेकिन जब तक पूरी तरह से ठीक न हो जायें कुछ कहना ठीक नहीं होगा।’’ उनसे पूछा गया कि क्या किसी अन्य कोरोना संक्रमित रोगी को प्लाज्मा देने पर विचार हो रहा है, इस पर डा. चंद्रा ने बताया कि अभी केजीएमयू में भर्ती 10 मरीजों में कोई भी ऐसा गंभीर मरीज नही है जिसे प्लाज्मा थेरेपी दी जायें।

उन्होंने बताया कि गायिका कनिका कपूर को अगले सप्ताह प्लाज्मा देने के लिए बुलाया जायेगा। अभी तक केजीएमयू में कोरोना वायरस से ठीक हुये तीन मरीज अपना प्लाज्मा दान कर चुके है। इनमें एक रेजिडेंट डाक्टर तौसीफ खान, कनाडा की एक महिला चिकित्सक तथा एक अन्य रोगी शामिल हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊप्लाज्मा थेरेपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर