लाइव न्यूज़ :

बिहार के कटिहार जिले में घटी ह्रदय विदारक घटना में तीन बच्चे घर में झुलसकर मरे, पिता की हालत चिंताजनक

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2024 16:44 IST

गंभीर रूप से झुलसे पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना 16 फरवरी की रात की है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के जाजा गांव दास टोली में हृदय विदारक घटना घटीजिसमें संदिग्ध हालत में बंद घर में जल कर तीन भाई-बहन के दर्दनाक मौत हो गईजबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है

पटना:बिहार में कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के जाजा गांव दास टोली में हृदय विदारक घटना घटी, जिसमें संदिग्ध हालत में बंद घर में जल कर तीन भाई-बहन के दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गया। मृतकों में दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसे पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना 16 फरवरी की रात की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब सभी लोग घर में सो रहे थे तभी अचानक घर में आग लग गई। इसके बाद यह हादसा हो गया। मृतक बच्चों की पहचान दिनेश दास के बेटे राजा, शुभांकर और बेटी रिंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिनेश को शराब पीने की बुरी लत थी। पति की नशे की लत से परेशान होकर दिनेश की पत्नी रूपजनी पति और बच्चों को छोड़कर चली गई थी। 

पत्नी के जाने के बाद से दिनेश काफी परेशान रहता था। मृतक बच्चों के चाचा हर्रेन सिंह ने बताया कि भाभी रूपजनी छोड़कर घर से भाग गई थी, जिस वजह से भाई दिनेश परेशान होकर घर में बच्चों के साथ आग लगा लिया। उसने बताया कि शुक्रवार की रात दिनेश और उसके तीनों बच्चे कमरे मे सो रहे थे इसी दौरान ग्रामीणों ने घर में आग देखा। भारी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया हालांकि तबतक तीनों बच्चों की झुलसकर मौत हो चुकी थी और पिता दिनेश बुरी तरह से झुलस गया था। आनन-फानन में झुलसे दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं, ग्रामीणों मे आशंका जताई है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिनेश ने तीनों बच्चों के साथ आत्महत्या करने की नीयत से घर में आग लगा दी होगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया है। घर को सुरक्षा घेरे में रखा गया है ताकि साक्ष्य नष्ट न हो। पुलिस घर से फरार पत्नी रूपजनी की भी तलाश में जुटी है।

टॅग्स :कटिहारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब