कर्नाटक के बेलगावी में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- कांग्रेस आज की नई मुगल है

By रुस्तम राणा | Published: March 16, 2023 09:24 PM2023-03-16T21:24:45+5:302023-03-16T21:45:11+5:30

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, कांग्रेस दोबारा भारत को दुर्बल करने का काम कर रही है। पहले मुगलों ने देश को दुर्बल किया था। कांग्रेस आज की नई मुगल है। राम मंदिर बनता है तो उन्हें आपत्ति होती है। आप क्या मुगल के बच्चे हैं? 

In Karnataka's Belagavi, Himanta Biswa Sarma said- Congress is today's new Mughal | कर्नाटक के बेलगावी में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- कांग्रेस आज की नई मुगल है

कर्नाटक के बेलगावी में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- कांग्रेस आज की नई मुगल है

Highlightsहिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर देश को दुर्बल करने का आरोप लगायाकहा- अगर कहीं राम मंदिर बनता है तो उन्हें (कांग्रेस) आपत्ति होती है

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस को आज की नई मुगल बताया। उन्होंने कांग्रेस पर देश को दुर्बल करने का आरोप लगाया। सरमा ने कहा, कांग्रेस दोबारा भारत को दुर्बल करने का काम कर रही है। पहले मुगलों ने देश को दुर्बल किया था। कांग्रेस आज की नई मुगल है। राम मंदिर बनता है तो उन्हें आपत्ति होती है। आप क्या मुगल के बच्चे हैं? 

अपने संबोधन में नए भारत की परिभाषा बताते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा, एक समय हमारी दिल्ली की बादशाह मंदिर तोड़ने की बात कही थी। लेकिन आज नरेंद्र मोदी के काल में हम मंदिर के निर्माण की बात कर रहे हैं। ये नया भारत है। उन्होंने कहा नए भारत की इकॉनोमी ब्रिटेन की इकॉनोमी से मजबूत है। नया भारत अपनी वैक्सीन स्वयं निर्माण कर सकता है। 

उन्होंने कहा, नया भारत पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई में उसके घर जाकर बम फोड़ने की ताकत रखता है। इस नए भारत को हमें बसाकर रखना है। उन्होंने कहा, कांग्रेस नए भारत को दोबारा दुर्बल करने का काम कर रही है। पहले मुगलों ने देश को दुर्बल किया था कांग्रेस आज की नई मुगल है। 

उन्होंने कहा अगर कहीं राम मंदिर बनता है तो उन्हें आपत्ति होती है। आप क्या मुगल के बच्चे हैं? क्यों आप बार-बार बाबरी मस्जिद के लिए बोलते हैं। आप क्यों राम मंदिर के नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा कि हमें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उस नए भारत का निर्माण करना है जो सपना छत्रपति शिवाजी महाराज ने देखा था।

आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। इसी महीने पीएम मोदी के कर्नाटक के दो और दौरे हैं। 25 मार्च को चार विजय संकल्प रैलियों के समापन पर दावनगिर में एक बड़ी रैली को पीएम संबोधित करेंगे। उससे पहले 19 या 21 मार्च को भी सरकारी कार्यक्रमों के लिए राज्य के दौरे पर जा सकते हैं। 

Web Title: In Karnataka's Belagavi, Himanta Biswa Sarma said- Congress is today's new Mughal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे