लाइव न्यूज़ :

धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए गए सवाल पर भारत ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, कहा- अपने गन कल्चर को रोको पहले

By रुस्तम राणा | Updated: June 3, 2022 21:17 IST

भारत ने कहा है कि हमने इसकी बजाय अमेरिका में ऐसे मुद्दों पर चिंताओं को रेखांकित किया है, जिसमें जातीय एवं नस्लीय प्रेरित हमले, घृणा अपराध और बंदूक आधारित हिंसा शामिल है। 

Open in App

नई दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को देश में धार्मिक स्वतंत्रता में कटौती के संबंध में अमेरिकी विदेश विभाग की नवीनतम रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। साथ ही भारत ने अमेरिका को करारा जवाब भी दिया है। भारत ने कहा है कि हमने इसकी बजाय अमेरिका में ऐसे मुद्दों पर चिंताओं को रेखांकित किया है, जिसमें जातीय एवं नस्लीय प्रेरित हमले, घृणा अपराध और बंदूक आधारित हिंसा शामिल है। 

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर विदेश विभाग की 2021 की रिपोर्ट जारी करने पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जैसे अमेरिकी अधिकारियों द्वारा की गई टिप्पणियों को "गलत जानकारी" के रूप में वर्णित किया।

उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। हम आग्रह करते हैं कि प्रेरित इनपुट और पक्षपाती विचारों के आधार पर आकलन से बचा जाए। साथ ही विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया, धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों को महत्व देता है।

भारत को "स्वाभाविक रूप से बहुलवादी समाज" बताते हुए उन्होंने कहा कि देश धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों को महत्व देता है। उन्होंने कहा, "अमेरिका के साथ हमारी चर्चा में, हमने नस्लीय और जातीय रूप से प्रेरित हमलों, घृणा अपराधों और बंदूक हिंसा सहित वहां चिंता के मुद्दों को नियमित रूप से उजागर किया है।"

बता दें कि रिपोर्ट के विमोचन पर बोलते हुए, ब्लिंकन ने कहा था कि भारत, "दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जहां अलग अलग धर्म के लोग रहते हैं, वहां हम पूजा स्थलों पर बढ़ते हमलों को देख रहे हैं।

टॅग्स :भारतअमेरिकाArindam Bagchi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील