लाइव न्यूज़ :

Covid-19: दिल्ली में संक्रमण दर गिरकर 11 प्रतिशत हुई, कोविड-19 के 6,500 नए मामले आए

By भाषा | Updated: May 15, 2021 13:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,500 नए मामले संक्रमण दर गिरकर 11 प्रतिशत रह गईदिल्ली सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतेगी और कोरोना वायरस महामारी से लड़ती रहेगी

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि शहर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,500 नए मामले आए और संक्रमण दर गिरकर 11 प्रतिशत रह गई। साथ ही उन्होंने घर में पृथक-वास में रह रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन सांद्रक बैंक शुरू करने की भी घोषणा की।

केजरीवाल ने कहा कि संक्रमण के रोज आने वाले मामलों में कमी आयी है लेकिन दिल्ली सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतेगी और कोरोना वायरस महामारी से लड़ती रहेगी।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोरोना वायरस के 8,500 से अधिक मामले आए और संक्रमण दर 12 प्रतिशत रही।

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि सरकार ने घर में पृथक-वास में रह रहे और ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन सांद्रक बैंक शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के 11 जिलों में प्रत्येक को 200 ऑक्सीजन सांद्रक दिए जाएंगे और डॉक्टरों की सलाह पर घर में पृथक-वास में रह रहे मरीजों को ये उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले लोगों को भी डॉक्टरों की सलाह पर ऑक्सीजन सांद्रक उपलब्ध कराए जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामले और संक्रमण दर कम होंगे तथा इस संक्रमण का प्रसार रुक जाएगा।

उन्होंने दिल्ली में पिछले 15 दिनों में आईसीयू के 1,000 बिस्तर तैयार करने के लिए डॉक्टरों तथा इंजीनियरों की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?