लाइव न्यूज़ :

बिहार के बक्सर जिले में पुलिस ने पूर्व मंत्री छेदी राम को हथियारों के जखीरे के साथ धर दबोचा, जमीन कब्जा का है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2024 16:15 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर पुलिस ने जमीन कब्जा करने के आरोप पर यह कार्रवाई की है। पूर्व मंत्री छेदी राम अपने कुछ लोगों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Open in App

पटना: बिहार के बक्सर जिले में पुलिस ने बिहार के पूर्व मंत्री छेदी राम को राजपुर के बसंतपुर छावनी से हथियारों के जखीरा के साथ गिरफ्तार किया है। उनके साथ पूर्व मुखिया संजय राम समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो राइफल और 57 कारतूस के अलावा एक खोखा और एक स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर पुलिस ने जमीन कब्जा करने के आरोप पर यह कार्रवाई की है। पूर्व मंत्री छेदी राम अपने कुछ लोगों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही एक स्कॉर्पियो पर सवार कुछ लोग भागते नजर आए। करीब 10 किमी पीछा करने के बाद स्कॉर्पियो को पकड़ लिया गया। गाड़ी की तलाशी में दो राइफल और 57 कारतूस के अलावा एक खोखा बरामद किया गया। 

इस मामले में गाड़ी पर सवार पूर्व मंत्री सह राजपुर के पूर्व विधायक छेदी राम, पूर्व मुखिया संजय राम के अलावा पूर्व मंत्री के दो बॉडीगार्ड समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया गया। बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पूर्व मंत्री छेदीराम से पूछताछ की जा रही है। जमीन विवाद जुड़े मामले के एंगल को लेकर भी जांच चल रही है।  

पूछताछ में पता चला है कि यह सभी लोग दूसरे पक्ष गणेश चौबे के बुलावे पर जमीन कब्जा करने पहुंचे थे। जब्त किए गए हथियारों का सत्यापन किया जा रहा है। इस मामले में गिरफ्तार सभी पांचों व्यक्तियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :Bihar PoliceBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?