लाइव न्यूज़ :

बिहार में नीतीश कुमार के चाल में उलझी राजद ने किया विज्ञापन वार, जदयू ने किया पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2024 15:34 IST

राजद ने विज्ञापनों में तेजस्वी को धन्यवाद देते हुए लिखा गया कि 'आपने किया और आप ही करेंगे।' उन्हें हाल में किए गए सभी कामों का श्रेय दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब राजद का नई रणनीति पर काम शुरू हो चुका है और तेजस्वी यादव की ब्रांडिंग शुरू कर दी गई हैराजद पिछले डेढ़ साल के विकास कार्यों का श्रेय लेना चाहती है और इसे भुनाने में जुट गई हैराजद ने तेजस्वी की ब्रांडिंग करते हुए उन्हें बिहार के बड़े फैसलों की देन बताया है

पटना:बिहार में नीतीश कुमार के बदले रुख के आगे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सारी रणनीति धरी के धरी रह गई। उनके द्वारा जदयू विधायकों और हम पार्टी से संपर्क करना कोई काम नहीं आया और नीतीश कुमार ने बाजी पलटते हुए भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली। इसके बाद राजद की ओर से अब नई रणनीति पर काम शुरू हो चुका है और तेजस्वी यादव की ब्रांडिंग शुरू कर दी गई है।

दरअसल, राजद पिछले डेढ़ साल के विकास कार्यों का श्रेय लेना चाहती है और इसे भुनाने में जुट गई है। राजद ने तेजस्वी की ब्रांडिंग करते हुए उन्हें बिहार के बड़े फैसलों की देन बताया है। राजद ने सभी अखबारों में फुल पेज विज्ञापन दिया, जिसमें तेजस्वी यादव को धन्यवाद कहा गया है। विज्ञापनों में तेजस्वी को धन्यवाद देते हुए लिखा गया कि 'आपने किया और आप ही करेंगे।' उन्हें हाल में किए गए सभी कामों का श्रेय दिया गया है। अखबारों में छपे विज्ञापन में बहाली और नौकरी देने के साथ हीं बिहार में हुए स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन, शहरी विकास आरक्षण की सीमा 75 फीसदी करने का श्रेय तेजस्वी को दिया गया है। 

वहीं, राजद के विज्ञापन पर जदयू ने पलटवार किया है। जदयू विधान पार्षद व प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार ने शासन के साथ कोई समझौता नहीं किया। राजद इस बात से आहत है कि नीतीश कुमार ने बड़ी संख्या में नियुक्तियां कीं लेकिन किसी को गड़बड़ी नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि जब पोस्टिंग की बात आती है तो कोई खेल नहीं हुआ, कोई गुप्त लेन-देन नहीं किया गया। हमने एक रास्ता खोजा और शासन के साथ कोई समझौता नहीं किया।

टॅग्स :आरजेडीनीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए