लाइव न्यूज़ :

बिहार में चाचा पर भारी पड़ा भतीजा, पशुपति कुमार पारस हो गए कार्यालय विहिन, सरकार ने खाली कराया बंगला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 11, 2024 16:10 IST

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) प्रमुख पशुपति कुमार पारस के अथक प्रयास के बाद भी अपने कार्यालय को सोमवार को आखिरकार खाली करना पडा। भवन निर्माण विभाग ने रालोजपा प्रमुख को कार्यालय खाली करने का नोटिस दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने रालोजपा को पार्टी खाली करने के लिए 13 नवंबर तक का समय दिया थातीन साल पहले भतीजे चिराग पासवान से दुश्मनी मोल लेने वाले पशुपति कुमार पारस के पास अब कुछ नहीं बचापशुपति कुमार पारस को मंत्री पद गंवानी पड़ी, सांसद भी नहीं रहे

पटना: बिहार में चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा चिराग पासवान के बीच जारी सियासी जंग में भतीजा अपने चाचा पर भारी पडा। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) प्रमुख पशुपति कुमार पारस के अथक प्रयास के बाद भी अपने कार्यालय को सोमवार को आखिरकार खाली करना पड़ा। भवन निर्माण विभाग ने रालोजपा प्रमुख को कार्यालय खाली करने का नोटिस दिया था।

सरकार ने रालोजपा को पार्टी खाली करने के लिए 13 नवंबर तक का समय दिया था। तीन साल पहले भतीजे चिराग पासवान से दुश्मनी मोल लेने वाले पशुपति कुमार पारस के पास अब कुछ नहीं बचा। पशुपति कुमार पारस को मंत्री पद गंवानी पड़ी, सांसद भी नहीं रहे। पार्टी सिर्फ कागज पर सिमट कर रह गई और आज पटना का सरकारी बंगला भी चला गया। पटना में लोक जनशक्ति पार्टी के दफ्तर के नाम पर आवंटित सरकारी बंगले पर पशुपति पारस का कब्जा था। पशुपति कुमार पारस ने अपने कार्यालय को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। 

उन्होंने दिल्ली में अमित शाह से गुहार लगाई। इसके बाद पटना हाईकोर्ट में भी रिट दायर की। लेकिन उनके तमाम कोशिशों का कोई फायदा नहीं हुआ। अमित शाह ने कोई कार्रवाई नहीं की। हाईकोर्ट ने दो सप्ताह पहले ही बंगला रहने देने की याचिका खारिज कर दी थी। बता दें कि बिहार सरकार ने सभी मान्यता प्राप्त दलों को पटना में ऑफिस के लिए सरकारी बंगला देने का प्रावधान किया हुआ है। 2005 में ही पटना एयरपोर्ट के पास व्हीलर रोड के एक नंबर बंगले को लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय के लिए राज्य सरकार की ओर से आवंटित किया गया था। 

दरअसल, बंगले का आवंटन दो साल के लिए होता है। हर दो साल के बाद सरकार आवंटन को और दो साल के लिए बढ़ाती है। पिछले लोकसभा चुनाव में पशुपति कुमार पारस की पार्टी ने किसी सीट पर चुनाव ही नहीं लड़ा। जिसके कारण उनकी पार्टी में ना कोई विधायक रहा और ना सांसद। ऐसे में उनकी पार्टी की मान्यता समाप्त हो गई। इसके बाद बिहार सरकार ने लोक जनशक्ति पार्टी के नाम पर आवंटित बंगले का आवंटन रद्द कर दिया था। ऐसे में मजबूर होकर आज पारस ने अपना बंगला खाली कर दिया। फिलहाल उनकी पार्टी का पटना में कोई कार्यालय नहीं है।

टॅग्स :चिराग पासवानPashupati Kumar Parasबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो