लाइव न्यूज़ :

बिहार में भारत जोड़ो के बदले में आपस में हाथ-पैर तोड़ने पर आमदा हैं कांग्रेस के कार्यकर्ता

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2023 18:47 IST

शुक्रवार को पटना साहिब गुरुद्वारे में हुई मारपीट का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा था कि आज पटना से सटे दानापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गएकांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सामने भिड़े कार्यकर्ताकार्यकर्ताओं के बीच एकाएक हुई भिड़ंत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई

पटना: बिहार में भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेसी आपस में ही नही जुड़ पा रहे हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस मे एक दूसरे का हाथ तोड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को पटना साहिब गुरुद्वारे में हुई मारपीट का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा था कि आज पटना से सटे दानापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दानापुर के लोदीपुर में कार्यक्रम की शुरूआत होने से पहले ही आपस में ही कार्यकर्ता मारपीट करने लगे। हालाकि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह कार्यकर्ताओं को समझाने की प्रयास करते रहे। लेकिन उनके सामने ही कार्यकर्ताओं ने आपस में मारपीट करना शुरू कर दिया। 

युवा कांग्रेस पार्टी के पटना जिलाध्यक्ष और महासचिव आपस में भिड़ गए और भारत को जोड़ने के बजाय एक दूसरे का हाथ तोड़ने की कोशिश करते नजर आए। दोनो नेताओं के एकाएक हुई भिड़ंत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

वहीं कांग्रेस नेता ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत कराया। जब मीडिया वाले ने हंगामा कर रहे कांग्रेस के युवा नेताओं से वजह जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि ये आपस की बात है। हम आपसे में ही निपट लेगें। लेकिन तबतक मीडया के कैमरे में भारत जोड़ो यात्रा में हाथ तोड़ने की कोशिश का वीडियो रिकार्ड हो चुका था। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राबिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?