लाइव न्यूज़ :

बागपत में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की मां ने एसपी दफ्तर के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

By भाषा | Updated: August 28, 2021 21:27 IST

Open in App

, बागपत जिले में शनिवार को एक महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर अपने ऊपर केरोसिन तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया।हालांकि, समय रहते मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने महिला के हाथ से मिट्टी के तेल की बोतल छीन ली और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।अधिकारियों ने महिला की बात सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शिकायत के मुताबिक बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में विशेष समुदाय की 14 वर्षीय किशोरी के साथ नौ अगस्त को गांव के ही अनुसूचित जाति के एक युवक ने घर में घुसकर कथित दुष्कर्म किया था और मुंह खोलने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने ‌25 अगस्त को आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरी तरफ आरोपित युवक के परिजनों ने किशोरी के स्वजनों पर गाली-गलौज व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शुक्रवार को अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि शनिवार की दोपहर पुलिस कार्यालय के बाहर आकर किशोरी की मां ने अपने ऊपर बोतल से केरोसिन का तेल छिड़कर कर आत्महत्या का प्रयास किया,जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। जादौन ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास एससी/एसटी एक्ट मुकदमें को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी अपराध को सौंप कर उनसे तत्काल आख्या प्रस्तुत करने् के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम