लाइव न्यूज़ :

लगभग तीन वर्षों में भक्त मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला का पूजन-अर्चन कर सकेंगे: विहिप

By भाषा | Updated: August 3, 2020 20:10 IST

1989 में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के लिए शिलान्यास हुआ था, पर मंदिर का निर्माण शासकीय बाधाओं, राजनीति और न्यायालयों में देरी के मकड़जाल में फंस गया।

Open in App
ठळक मुद्देतीन वर्षों के समय में राम भक्त मंदिर के गर्भगृह में विराजमान श्री रामलला का पूजन-अर्चन कर सकेंगे।विहिप ने कहा कि हमारा विश्वास है कि यह सारा प्रयत्न केवल एक और मंदिर बनाने के लिए नहीं है।

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने सोमवार को कहा कि 1989 में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के लिए शिलान्यास हुआ था, पर मंदिर का निर्माण शासकीय बाधाओं, राजनीति और न्यायालयों में देरी के मकड़जाल में फंस गया। उन्होंने कहा कि लगभग 31 वर्ष बाद, अब यह सुखद संयोग बना है कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मंदिर का निर्माण शुरू होगा और यह आशा की जा सकती है कि लगभग तीन वर्षों के समय में राम भक्त मंदिर के गर्भगृह में विराजमान श्री रामलला का पूजन-अर्चन कर सकेंगे।

विहिप द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक उन्होंने कहा, ”हमारा विश्वास है कि यह सारा प्रयत्न केवल एक और मंदिर बनाने के लिए नहीं है। यह अभियान तो पृथ्वी पर रामत्व की स्थापना के लिए, राम राज्य के लिए है।”

कुमार ने कहा, ”रामत्व एक ऐसे समतामूलक समाज बनाने से आयेगा जिसमे सब मनुष्यों को गरिमा मिलेगी। रोटी, कपड़ा और मकान के साथ, शिक्षा और रोजगार की भी आश्वस्ति होगी। परिवार के सदस्यों में प्रेम होगा...।” इस उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद के सहयोग से देश के एक लाख से ज्यादा गांवों में एकल विद्यालय चलते हैं। इन विद्यालयों के द्वारा शिक्षा, संस्कार, स्वच्छता, जैविक खेती और आत्मनिर्भर ग्राम को बनाने के काम को गति देंगे।

टॅग्स :वीएचपीराम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया