लाइव न्यूज़ :

खुलासा : 2017 में भारत में एचआईवी ग्रस्त लोगों की संख्या 21.4 लाख, इनमें 40 प्रतिशत महिलाएं

By भाषा | Updated: September 15, 2018 03:34 IST

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में 2017 में अनुमान के मुताबिक 21.4 लाख लोग एचआईवी से ग्रस्त थे जिनमें करीब 40 प्रतिशत महिलाएं थीं।

Open in App

नई दिल्ली, 15 सितंबर: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में 2017 में अनुमान के मुताबिक 21.4 लाख लोग एचआईवी से ग्रस्त थे जिनमें करीब 40 प्रतिशत महिलाएं थीं।

नाको ने कहा कि 2000 के बाद से एचआईवी संकमण के सालाना नये मामलों में 60 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है, लेकिन 2010 और 2017 के बीच गिरावट की दर 27 प्रतिशत रही। जो संक्रमण के नये मामलों में 2020 तक 75 प्रतिशत कमी लाने के लक्ष्य पर पहुंचने के लिहाज से बहुत पीछे है।

एचआईवी आकलन 2017 की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल एचआईवी के करीब 87580 नये मामले दर्ज किये गये और 69110 लोगों की एड्स की वजह से मृत्यु हो गयी।

पांच राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर नये संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। इन पांच राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, मेघालय और उत्तराखंड हैं। इन राज्यों में 2010 की तुलना में पिछले साल इन मामलों में बढ़ोतरी हुई।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी