लाइव न्यूज़ :

इमरान खान परमाणु हथियार छोड़ने को तैयार, लेकिन रखी ये बड़ी शर्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2019 16:27 IST

इमरान खान ने इसी इंटरव्यू में कहा कि दोनों देशों के बीच 26 फरवरी को जो कुछ हुआ उसके बाद से सरहद पर तनाव है.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध का आइडिया खुद से खुद को बर्बाद करना होगा.परमाणु युद्ध विकल्प नहीं है. 

इमरान खान ने अमेरिका दौरे पर फॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में परमाणु हथियारों को छोड़ने की बात कही है. फॉक्स न्यूज़ के पत्रकार ब्रेट बेयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपना इरादा जाहिर किया है. 

ब्रेट बेयर ने इमरान से पूछा कि अगर भारत कहता है कि वो परमाणु हथियार छोड़ने के लिए तैयार है तो क्या पाकिस्तान भी ऐसा करेगा. इसके जवाब में पाक पीएम ने कहा कि हाँ, बिल्कुल. क्योंकि परमाणु युद्ध विकल्प नहीं है. 

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध का आइडिया खुद से खुद को बर्बाद करना होगा क्योंकि दोनों देशों के बीच ढाई हज़ार मील की सीमा लगती है. इमरान खान ने कहा कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध पूरे उपमहाद्वीप के लिए खतरनाक होगा. 

इमरान खान ने इसी इंटरव्यू में कहा कि दोनों देशों के बीच 26 फरवरी को जो कुछ हुआ उसके बाद से सरहद पर तनाव है. 

इमरान खान ने कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है, ऐसे में वो भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तें सुधारने में बड़ी भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा कि दोनों देश पड़ोसी हैं लेकिन पिछले 70 वर्षों से कश्मीर मुद्दे के कारण एक सभ्य पड़ोसी की तरह नहीं रह पा रहे हैं. 

इससे पहले डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान ने भारत में हड़कंप मचा दिया जिसमें पीएम मोदी द्वारा कश्मीर मामले में उनसे मध्यस्थता करने की अपील की बात कही गई थी.

भारत ने ट्रम्प के इस बयान को खारिज कर दिया था. वहीं, वाइट हाउस ने भी इस मामले में डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है. 

इमरान खान ने अमेरिकी मध्यस्थता पर भारतीय प्रतिक्रिया के सवाल पर कहा कि भारत पहले बातचीत के टेबल पर तो आये. इमरान खान के साथ इस दौरे पर पाकिस्तान के आर्मी और आईएसआई चीफ भी गए हैं. 

टॅग्स :इमरान खाननरेंद्र मोदीइंडियापाकिस्तानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह