लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ताउते का प्रभाव : मध्य प्रदेश के जिलों में ऑरेंज एवं येलो अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: May 17, 2021 20:47 IST

Open in App

भोपाल, 17 मई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अरब सागर के तटीय इलाकों में आये चक्रवात ताउते के चलते मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना के आलोक में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा, आईएमडी ने प्रदेश के नौ संभागों में आगामी 24 घंटों में गरज के साथ बिजली चमकने एवं बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कहीं-कहीं पर तेज हवाएं चलने के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा सोमवार दोपहर 12 बजे जारी मौसम बुलेटिन में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी देते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों के लिए (मंगलवार प्रात: तक वैध) मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर, सागर, रायसेन, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, शाजापुर, आगर मालवा, नीमच एवं मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा, इसमें येलो अलर्ट की चेतावनी देते हुए कहा गया है कि प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, सागर, रीवा, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं पर आगामी 24 घंटों में गरज के साथ बिजली चमकने एवं बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र