लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में आठ लाख रुपये की आईएमएफएफल जब्त

By भाषा | Updated: September 3, 2021 11:20 IST

Open in App

महाराष्ट्र के आबकारी विभाग ने राज्य के पालघर जिले में लगभग आठ लाख रुपये मूल्य की, भारत में निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) जब्त की है। इस संबंध में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। विभाग के पालघर संभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को तलासरी के पास दुबलपाड़ा बस्ती में एक चौकी पर इसे जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग से इसकी कथित तौर पर तस्करी की जा रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई की ओर जा रहे एक वाहन से विभिन्न ब्रांड की 1,488 आईएमएफएल बोतलें और बीयर टिन का भंडार जब्त किया गया। जांच में पाया गया कि महाराष्ट्र में इसे बेचने की अनुमति नहीं थी। 19 वर्षीय चालक विशाल डुबला को मामले में गिरफ्तार किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि पालघर के तलासरी थाने में आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?