लाइव न्यूज़ :

IMD: हीटवेव को लेकर देश के इन 8 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

By आजाद खान | Updated: June 6, 2023 21:31 IST

देश के कई राज्यों में हीटवेव को देखते हुए नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने गाइडलाइंस जारी किया है। इसके तहत लोगों को घर से निकलने पर एहतियात बरतने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी की अगर माने तो बिहार और बंगाल समेत 6 राज्य हीटवेव की चेपट में हैं। ऐसे में बिहार और बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जानकारों का कहना है कि चक्रवाती तूफ़ान के कारण मॉनसून पर असर पड़ा है।

नई दिल्ली:  पिछले कई दिनों से बिहार और पश्चिम बंगाल में जारी हीट वेव को देखते हुए मौसम विभाग ने इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में हीट वेव को देखते हुए आम लोगों के लिए नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने गाइडलाइंस भी जारी किया है। इसके तहत आम लोगों को घरों से बाहर निकलने को लेकर एडवाइजरी भी जारी किया गया है। 

एडवाइजरी में खासतौर पर बुजुर्गों को घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। विभाग की अगर माने तो इस बुधवार तक देश के करीब आठ राज्य इस हीट वेव के चपेट में आ सकते हैं। आईएमडी ने विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सात से नौ जून तक हीटवेव जारी रहने की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक से जानें अपने शहर का हाल

एनडीटीवी से बात करते हुए भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा है कि आने वाले चार-पांच दिनों तक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हीटवेव जारी रेहगा। इस पर अपडेट देते हुए उन्होंने आगे कहा है कि "हमने बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।" यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि पश्चिम बंगाल में तेज गर्मी के साथ-साथ नमी भी रहेगी। 

नरेश कुमार की अगर माने तो न केवल बिहार और पश्चिम बंगाल बल्कि तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश और रायलसीमा में भी हीटववे की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो देश के कई राज्यों में गर्मी को देखते हुए एनटीपीसी और दूसरी बड़ी बिजली कंपनियों ने बिजली के उत्पादन की क्षमता बढ़ाने की का फैसला किया है।

कब आएगा मॉनसून

मॉनसून पर बोलते हुए भारतीय मौसम विभाग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा है कि मॉनसून को लेकर पहले यह कहा जा रहा था कि यह भारत में चार जून तक प्रवेश कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। उनके अनुसार, मॉनसून पर चक्रवाती तूफ़ान का असर पड़ा है, ऐसे में भारत में मॉनसून कब दस्तक देगा इससे लेकर कोई तारीख या समय वे नहीं बता सकते है।  

टॅग्स :हीटवेवभारतीय मौसम विज्ञान विभागपश्चिम बंगालबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया