मौसम विभाग ने इन राज्यों में दी भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल

By अनिल शर्मा | Published: October 16, 2021 09:28 AM2021-10-16T09:28:44+5:302021-10-16T09:36:52+5:30

भारतीय मौसम विभाग ने इसके साथ ही 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह समेत 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

imd Meteorological Department has warned of heavy rain in 14 states and union territories | मौसम विभाग ने इन राज्यों में दी भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने इन राज्यों में दी भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल

Highlightsभारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी हैकेरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के छिटपुट हिस्सों में 11 सेमी से 15 सेमी बारिश की संभावना है

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों कs मौसम की चेतावनी की देते हुए कहा, दक्षिण पूर्व अरब सागर और उससे संलग्न लक्षद्वीप अल्प दबाव का क्षेत्र हैं जिसके प्रभाव में केरल, तिमलनाडु, दक्षिण कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों पर भारी वर्षा का चेतावनी है जहां अगले 24 घंटों में 7 सेमी से 11 सेमी बारिश होने की संभावना है। यहां 15 तारीख को भारी वर्षा और 16 तारीख को अतिभारी वर्षा की चेतावनी है जहां 11 से 15 सेमी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

 भारतीय मौसम विभाग ने इसके साथ ही 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह समेत 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। अन्य राज्यों में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं।

दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती हैः आईएमडी

आईएमडी ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। साथ ही, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Web Title: imd Meteorological Department has warned of heavy rain in 14 states and union territories

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे