लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में 25 जून तक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना, कई इलाकों में जलभराव और भारी ट्रैफिक से होगी परेशानी; जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: June 21, 2023 15:14 IST

बेंगलुरु के लोगों को इस हफ्ते भारी बारिश से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक के स्तर पर लोगों के सामने आ सकती है। कई जगहों पर जलभराव से भी परेशानी होगी।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इस सप्ताह कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बेंगलुरु में बुधवार सुबह की शुरुआत भी बादलों से ढके आसमान के साथ हुई। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण जिलों में गुरुवार से रविवार तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने बेंगलुरु के लिए अपने ताजा भविष्यवाणी में कहा कि आज कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, 'हवाएँ कई बार तेज होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।'

आईएमडी के अनुसार, कर्नाटक के चामराजनगर, चिक्काबल्लापुरा, चिक्कमगलुरु, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, हासन, कोडागु, कोलार, मैसूर, रामनगर, शिवमोग्गा, तुमकुरु और विजयनगर जिलों में भारी बारिश होगी। इसके अलावा बीदर, धारवाड़, गदग, रायचूर, कोप्पल और यादगीर के उत्तरी आंतरिक जिलों में भी बारिश की संभावना है। दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपी के तटीय जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।

इससे पहले बेंगलुरु में मंगलवार को अचानक हुई बारिश के बाद कुछ इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या काफी बढ़ गई थी। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शहर के कॉर्पोरेशन सर्किल, मैजेस्टिक, शिवाजीनगर, शांति नगर, मैसूर रोड, मगदी रोड, केआर मार्केट और विजया नगर इलाके में परेशानी ज्यादा हुई। आउटर रिंग रोड (ओआरआर), अनिल कुंबले सर्कल और क्वीन स्टैच्यू सहित अन्य इलाकों में भी भारी जलभराव की सूचना मिली है।

हालांकि, बाद में ज्यादातर जगहों पर यातायात बहाल हो गया। ट्विटर पर बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने आज संभावित जाम और सड़कों को अवरुद्ध करने के बारे में लोगों को सतर्क किया है।

ट्वीट में कहा गया है, 'ले मेरिडियन अंडरपास को जलभराव के कारण बंद कर दिया गया है… भारी बारिश के कारण इकोस्पेस और बेलंदूर रिंग रोड में धीमी गति से ट्रैफ़िक चलेगा। लोगों को सावदानी से वाहन चलाने की सलाह दी जाती है। जलभराव के कारण हेब्बल फ्लाईओवर पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर धीमी गति से यातायात बढ़ रहा है।'

टॅग्स :बेंगलुरुभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर