लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने बताई बाढ़ आने की वजह, कांग्रेस-BJP के आरोपों को नकारा

By भाषा | Updated: September 7, 2018 22:36 IST

थॉमस ने कहा, ‘‘लेकिन सरकार आईएमडी पर दोषारोपण नहीं कर रही है। शायद उन्हें भी अनुमान नहीं रहा हो कि इस दौरान भारी वर्षा होगी।’’

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 07 सितंबर:केरल ने शुक्रवार को कहा कि आईएमडी ने अगस्त में बहुत ही ज्यादा वर्षा होने की भविष्यवाणी नहीं की थी और उसने कांग्रेस एवं भाजपा के इस आरोप को नकार दिया कि राज्य को तबाह करने वाली बाढ़ की मुख्य वजह बांधों से छोड़ा गया पानी था। जल संसाधन मंत्री मैथ्यू टी थॉमस और विद्युत मंत्री एम एम मणि ने यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में नौ और 15 अगस्त के बीच जो भीषण वर्षा हुई, वही बाढ़ की वजह थी।

थॉमस ने कहा, ‘‘लेकिन सरकार आईएमडी पर दोषारोपण नहीं कर रही है। शायद उन्हें भी अनुमान नहीं रहा हो कि इस दौरान भारी वर्षा होगी।’’ वह विपक्ष के इस आरोप का जवाब दे रहे थे कि राज्य भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की भयंकर मौसम चेतावनी को ध्यान में रखकर एहतियात नहीं बरत पाया।

केंद्र ने मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन द्वारा 30 अगस्त को विधानसभा में दिये गये इस बयान का तीन सितंबर को खंडन किया था कि आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान में खामी रही।

दोनों मंत्रियों ने आरोप लगाया कि विपक्ष इस आपदा का औजार की तरह इस्तेमाल कर माकपा की अगुवाई वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है।

बांधों के द्वारों को खोलने से जुड़ी स्थितियों की कांग्रेस नीत यूडीएफ विपक्ष द्वारा की गयी न्यायिक जांच की मांग खारिज करते हुए मणि ने कहा कि यह मांग राजनीति से प्रेरित है। यूडीएफ का आरोप है कि बांधों को खोलने से बाढ़ आयी।

टॅग्स :केरल बाढ़केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?