लाइव न्यूज़ :

पंजाब: VC को बेड पर लिटाने का मुद्दा गरमाया, IMA ने की स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग, बिना शर्त माफी मांगने को कहा

By रुस्तम राणा | Updated: July 30, 2022 16:09 IST

आईएमए ने प्रेस रिलीज जारी कर इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से तुरंत हस्तक्षेप करने और मंत्री के खिलाफ तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देIMA ने कहा - स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ. राज बहादुर को बेडशीट पर लिटा कर अपमानित किया मेडिकल एसोसिएशन ने सीएम से मामले में तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की

चंडीगढ़:पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के वीसी को मरीज बेड पर लिटाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस मामले को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पंजाब सरकार के मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही आईएमए ने मान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से दुर्व्यवहार के लिए बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा है।

शनिवार को आईएमए ने प्रेस रिलीज जारी कर इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से तुरंत हस्तक्षेप करने और मंत्री के खिलाफ तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। आईएमए के द्वारा यह कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्री ने प्रबंधों में कमी पर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के वीसी डॉ. राज बहादुर को बेडशीट पर लिटा कर अपमानित किया है। 

भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने इस मुद्दे पर कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के लिए किसी के साथ भी ऐसा दुर्व्यवहार करना अस्वीकार्य है, कुलपति के साथ तो बात ही छोड़िए। डॉ राज बहादुर सिर्फ एक डॉक्टर नहीं हैं, बल्कि चिकित्सा जगत में एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व हैं। पूर्व में माफी मांग ली होती तो डॉ राज इस्तीफा नहीं देते। वहीं कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा है कि पढ़े-लिखे स्वास्थ्य मंत्री द्वारा वीसी राज बहादुर जैसे प्रसिद्ध डॉक्टर को अपमानित करने का इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। 

दरअसल, बीते शुक्रवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान स्किन वार्ड के फटे व गंदे गद्दे देख वह भड़क गए। उन्होंने पास खड़े यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. राज बहादुर का हाथ पकड़कर बेड पर लिटा दिया और कहा कि आप भी इस गंदगी का अहसास करें। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

टॅग्स :Indian Medical Associationभगवंत मानBhagwant Mannकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम