लाइव न्यूज़ :

'मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं, लेकिन...', बृजभूषण शरण सिंह ने अब पहलवानों को लेकर कही ऐसी बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 24, 2023 18:27 IST

यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों को लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की चुनौती दी थी। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि वह सच्चाई सामने लाने के लिए अपना नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं, बशर्ते पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की भी यही जांच की जाए।

Open in App
ठळक मुद्देबृजभूषण शरण सिंह ने एक बड़ा बयान दियाकहा - मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूंकहा- लेकिन पहले उनका (पहलवानों का) नार्को टेस्ट कराएं

नई दिल्ली: यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं लेकिन पहले धरने पर बैठे पहलवानों का नार्को टेस्ट कराया जाए।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं, लेकिन पहले उनका (पहलवानों का) नार्को टेस्ट कराएं। मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं और उसके फैसले का सम्मान करूंगा। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी वे (पहलवान) विरोध क्यों कर रहे हैं?"

बता दें कि यौन शोषण के आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों को लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की चुनौती दी थी। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि वह सच्चाई सामने लाने के लिए अपना नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं, बशर्ते पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की भी यही जांच की जाए।

बृजभूषण शरण सिंह की चुनौती को पहलवानों ने स्वीकार कर लिया था। मीडिया से बात करते हुए पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, "मैं अपने माध्यम से बृजभूषण जी को कहना चाहती हूं कि जितनी भी लड़कियां हैं जिन्होंने शिकायत की है वो सभी नार्को टेस्ट के लिए तेयार हैं। यह लाइव चलना चाहिए ताकि पूरे देश को पता चले कि उन्होंने देश की बेटियों के साथ कितनी दरिंदगी और ज्यादती की है।" 

बता दें कि धरने पर बैठे पहलवानों ने कहा है कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। विरोध कर रहे पहलवानों ने मंगलवार को फैसला किया कि 28 मई को नए संसद भवन के बाहर निर्धारित महापंचायत महिलाओं और युवाओं के नेतृत्व में होगी और आगे की कार्रवाई के बारे में कोई भी बड़ा फैसला उनके द्वारा लिया जाएगा। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। 

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, हमने 28 मई को नई संसद के सामने शांतिपूर्ण महिला महापंचायत करने का फैसला किया है। इससे पहले पहलवानों के हजारों समर्थकों ने बेहद भारी सुरक्षा के बीच जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक मार्च किया और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। 

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहBJPबजरंग पूनियाविनेश फोगाटदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप