लाइव न्यूज़ :

अवैध कोयला खनन एवं चोरी: सीबीआई ने चार राज्यों में 45 स्थानों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: November 28, 2020 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित कोयला चोर अनूप मांझी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद शनिवार को चार राज्यों में 45 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। वह ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के दो महाप्रबंधकों एवं तीन सुरक्षाकर्मियों के साथ साठगांठ कर चोरी के धंधे में कथित रूप से लगा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई ने बताया कि यह तलाशी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने शुक्रवार को आरोपी अनूप मांझी और ईसीएल के महाप्रबंधकों--(तब कुनुसटोरिया और अब पांडवेश्वर क्षेत्र के) अमित कुमार धर और (काजोर क्षेत्र के) जयेश चंद्र राय, ईसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी तन्मय दास, क्षेत्र सुरक्षा निरीक्षक (कुनुसटोरिया) धनंजय राय तथा एसएसआई एवं सुरक्षा प्रभारी (काजोर क्षेत्र) देबाशीष मुखर्जी के विरूद्ध मामला दर्ज किया था ।

अधिकारियों के अनुसार आरोप है कि मांझी उर्फ लाला कुनुसटोरिया और कोजरा इलाकों में लीज होल्ड खदानों से कोयले के अवैध खनन एवं उसकी चोरी के धंधे में कथित रूप से लगा हुआ था।

सीबीआई ने ‘भरोसेमंद सूत्रों’ से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। उसे इन सूत्रों से सूचना मिली थी कि ईसीएल, सीआईएसएफ और रेलवे के अधिकारियों की मिलीभगत से ईसीएल के लीजहोल्ड क्षेत्र में कोयले का अवैध खनन एवं उसकी चोरी हो रही है।

ईसीएल के सतर्कता विभाग और उसके कार्यबल को भी बड़ी उत्खनन मशीनों की मदद से मई 2020 से अवैध खनन और कोयले की ढुलाई किये जाने का पता चला था और गाड़ियों को टीम ने जब्त किया था।

सीबीआई ने प्राथमिकी में आरोप लगाया, ‘‘ कंक्रीट स्वरूप में अवैध धर्मकांटा (तराजू) लगाने की कई घटनाओं का भी पता चला जो ईसीएल क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर संगठित तरीके से अवैध कोयला खनन एवं ढुलाई की पुष्टि करती है।’’

उसने आरोप लगाया, ‘‘सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि कुनुसटोरिया इलाके में टोपसी गांव के पीछे लीजहोल्ड क्षेत्र में और कजोरा क्षेत्र में कोयला माफियाओं द्वारा ईसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ मिलीभगत से अवैध खनन चल रहा है।’’

विभाग द्वारा सात अगस्त, 2020 को मारे गये छापे के दौरान पांडवेश्वर क्षेत्र के रेलवे साइडिंग से चुराया गया नौ मीट्रिक टन से अधिक कोयला बरामद किया गया। अन्य स्थानों पर भी ऐसी बरामदगियां हुईं।

सीबीआई ने आरेाप लगाया है कि अनूप मांझी उर्फ लाला कोयले के अवैध खनन एवं चोरी के धंधे का सरगना था।

इस बीच, ईसीएल सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में रानीगंज के कुनुसटोरिया इलाके में इस सरकारी कंपनी के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय रॉय तब बीमार पड़ गये, जब तलाशी अभियान चल रहा था। सूत्रों के अनुसार उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो