लाइव न्यूज़ :

किसानों के आठ दिसंबर के भारत बंद को आईएलएलडी ने समर्थन दिया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 20:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा पर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के आठ दिसंबर के भारत बंद को इंडियन नेशनल लोकदल ने अपना समर्थन दिया है ।

इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी ने प्रदर्शनकारी किसानों को उसी दिन समर्थन देने का ऐलान किया था जिस दिन यह आंदोलन शुरू हुआ था ।

चौटाला ने कहा, ‘इंडियन नेशनल लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिला कर इस आंदोलन को और मजबूत करने के लिये संघर्ष करेगा ताकि केंद्र सरकार किसानों पर थोपे गये इस काले कानून को वापस लेने के लिये मजबूर हो जाये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी ने भारत बंद को पूरा समर्थन देने का निर्णय किया है ।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के छोटे बेटे अभय ने कहा कि वह नौ दिसंबर को टिकरी सीमा पर जायेंगे और किसान नेताओं से बातचीत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी