लाइव न्यूज़ :

आईएफएफआई में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में तीन भारतीय फिल्में होंगी शामिल

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) ने बृहस्पतिवार को उन अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की सूची जारी की जो महोत्सव के दौरान प्रतिस्पर्धा करेंगी।

इस सूची में दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्में शामिल हैं। इनमें तीन भारतीय फिल्में भी हैं जिनमें कृपाल कलिता की फ़िल्म ‘‘ब्रिज’’, सिद्धार्थ त्रिपाठी की ‘‘ए डॉग एंड हिज मैन’’ और गणेश विनायकन की फिल्म ‘‘तायेन’’ शामिल है।

इस सूची में पुर्तगाल की ‘‘द डोमेन’’ भी शामिल है जिसका निर्देशन टियागो गुएड्स द्वारा किया गया है। साथ ही इनमें डेनमार्क से एंडर्स रेफ द्वारा निर्देशित ‘इनटू द डार्कनेस’’, बुल्गारिया से निर्देशक कामेन कालेव की ‘‘फरवरी’’ के अलावा निकोलस मौरी की ‘‘माई बेस्ट पार्ट’’, पियोत्र दोमालेव्ल्स्की की ‘‘आई नेवर क्राई’’ और लियोनार्डो मेडल की ‘‘ला वेरोनिका’’ शामिल हैं।

चयनित 15 फिल्में गोल्डन पीकॉक (सर्वश्रेष्ठ फिल्म) के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष और महिला) के लिए सिल्वर पीकॉक पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

कलिता की ‘‘ब्रिज’’ असम की पृष्ठभूमि पर आधारित है। वहीं विनायकन की ‘‘तायेन’’ एक ऐसे युगल की कहानी को बयां करती है जो नीलगिरि के जंगल में अपनी मूक बेटी के साथ रहते हैं।

त्रिपाठी ने अपनी फिल्म ‘‘ए डॉग एंड हिज मैन’’ में औद्योगिक विकास परियोजनाओं के मानवीय परिणाम दिखाये हैं।

गोल्डन पीकॉक के तहत 40 लाख रुपये जबकि सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के तहत 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाते हैं।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार (पुरुष और महिला) के तहत प्रत्येक को 10-10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिये जाते हैं।

गोवा में हर साल 20-28 नवंबर तक होने वाले आईएफएफआई को कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था और यह अब 16 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव के 51 वें संस्करण में कुल 224 फिल्में विभिन्न वर्गों के अंतर्गत प्रदर्शित की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना