लाइव न्यूज़ :

इफ्फी ने ‘फेस्टिवल क्लाइडोस्कोप’ के तहत 12 विदेशी फिल्मों के नाम किए जारी

By भाषा | Updated: January 12, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी आगामी भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के लिए मंगलवार को 12 विदेशी फिल्मों के नामों की घोषणा हुई है। ये फिल्में 51वें इफ्फी महोत्सव के ‘कलाइडोस्कोप’ वर्ग में दिखाई जाएंगी।

इनमें से तीन फिल्में ‘नाइट ऑफ द किंग्स’, ‘लव अफेयर्स’ और‘ द बिग हिट’ फ्रांस की हैं। प्रत्येक साल इस वर्ग में दुनिया की बेहतरीन चुनिंदा फिल्मों को दिखाया जाता है।

फ्रांस की फिल्मों के अलावा उरुग्वे की फिल्म ‘विंडो बॉय वुड ओल्सो लाइक टू हैव ए सबमरिन’ , कोलंबिया की फिल्म ‘ फॉरगोटेन वी विल बी’, इराक की फिल्म ‘हरीफा स्ट्रीट’, ब्राजील और जर्मनी की फिल्म ‘वी स्टील हैव द डीप ब्लैक नाइट’ और लिथुआनिया की फिल्म ‘पार्थेनॉन’ शामिल हैं।

वहीं अन्य फिल्मों में ग्रीस की फिल्म ‘एप्पल्स’ है। यह फिल्म 93वें ऑस्कर समरोह में ग्रीस की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की प्रविष्टि भी है। इसके अलावा स्विट्जरलैंड की फिल्म ‘माय लिट्ल सिस्टर’, इजराइल की ‘द डेथ ऑफ सिनेमा एंड माई फादर टू’ और पोलैंड की फिल्म ‘ वैली ऑफ गॉड्स’ शामिल है।

गोवा में प्रत्येक साल इस महोत्सव का आयोजन 20-28 नवंबर के बीच होता है लेकिन पिछले साल इसे कोरोना वायरस महामारी की वजह से से स्थगित कर दिया गया था और अब इसका आयोजन 16 जनवरी से 24 जनवरी के बीच होगा। विभिन्न श्रेणियों में यहां 224 फिल्में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ऑनलाइन और तय संख्या में दर्शकों की मौजूदगी में दिखाई जायेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी