लाइव न्यूज़ :

सामूहिक कार्यक्रम में अगर शामिल होना हो तो पूर्ण टीकाकरण पूर्व शर्त हो : सरकार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 18:48 IST

Open in App

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सामूहिक समारोहों को हतोत्साहित किया जाना चाहिए किंतु यदि इसमें भाग लेना आवश्यक है तो पूर्ण टीकाकरण पूर्व अपेक्षित होना चाहिए। उसने लोगों से कोविड रोधी टीके लगवाने और विशेषकर त्योहारी मौसम के दौरान कोविड अनुकूल आचरण के पालन का अनुरोध किया। एक संवाददाता सम्मेलन में सरकार ने चेताया कि साप्ताहिक संक्रमण दर में भले ही कुल मिलाकर गिरावट की प्रवृत्ति देखने को मिल रही है लेकिन भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में 39 जिलों में 31 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में साप्ताहिक कोविड संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा रही जबकि 38 जिलों में यह दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच रही। उन्होंने बताया कि देश में 16 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं जबकि 54 प्रतिशत लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। भूषण ने कहा, “सिक्किम, दादरा और नगर हवेली तथा हिमाचल प्रदेश में शत-प्रतिशत व्यस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।”देश में कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के बीच आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुए आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि सामूहिक समारोहों को हतोत्साहित करना होगा, यदि किसी सभा में शामिल होना जरूरी है तो पूर्ण टीकाकरण एक पूर्व शर्त होनी चाहिए।नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा, “लोगों को घर पर त्योहार मनाने चाहिए, कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन और टीकाकरण करवाना चाहिए।”सरकार ने कहा कि देश में सार्स-सीओवी-2 के डेल्टा प्लस स्वरूप के करीब 300 मामले अब तक सामने आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDiabetes Treatment: ब्रह्मयोनी पहाड़ी पर मिला मधुमेह का इलाज, औषधीय पौधों में छिपा गहरा राज

स्वास्थ्यICMR ने कहा- गर्भाशय कैंसर का कारण बन सकती है डायबिटीज, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करेंगी ये टिप्स

स्वास्थ्यदाल को अधिक पकाने से कम हो सकती है प्रोटीन की गुणवत्ता, ICMR ने बताया कितना करना चाहिए पानी का इस्तेमाल

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं सॉफ्ट ड्रिंक्स, ICMR का सुझाव- कार्बोनेटेड बेवरेजेज को ताजे फलों के रस से बदलने का एक सरल उपाय

स्वास्थ्यब्रेड, मक्खन और पनीर जैसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो हो जाएं सावधान, ICMR ने बताया सेहत के लिए खतरनाक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम