लाइव न्यूज़ :

अगर मुख्यमंत्री मेरे खिलाफ जांच का आदेश देते हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा : देशमुख

By भाषा | Updated: March 25, 2021 09:31 IST

Open in App

मुंबई, 25 मार्च महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा उनके खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों पर किसी भी जांच का आदेश देते हैं तो वह इसका स्वागत करेंगे।

देशमुख ने आधी रात को ट्वीट कर यह बात कही और ठाकरे को 21 मार्च को लिखे पत्र की प्रति भी साझा की जिसमें उन्होंने सिंह के आरोपों की तुरंत जांच कराने की मांग की थी।

देशमुख ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने माननीय मुख्यमंत्री से मेरे खिलाफ परमबीर सिंह के आरोपों की जांच कराने का आदेश देने की मांग की है ताकि स्थिति साफ हो। अगर माननीय मुख्यमंत्री जांच का आदेश देते हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा। सत्यमेव जयते।’’

देशमुख ने अपने पत्र में कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में ‘‘कोई सच्चाई’’ नहीं है और उन्होंने मामले में जांच कराने की मांग की।

सिंह ने 20 मार्च को ठाकरे को आठ पृष्ठों वाला पत्र लिखा जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया। पत्र में दावा किया गया है कि देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को बार तथा होटलों से हर महीने 100 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए कहा था।

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली कार में विस्फोटक सामग्री होने के मामले में विवादों में घिरी राज्य सरकार ने 17 मार्च को परमबीर सिंह का तबादला कर दिया था।

इसके एक दिन बाद देशमुख ने कहा था कि सिंह के कुछ सहकर्मियों ने ‘‘गंभीर और अक्षम्य गलतियां’’ की जिसके बाद उनका तबादला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी