लाइव न्यूज़ :

'अगर सोनिया गांधी में दम है तो राजस्थान में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा कर दिखाएं', भाजपा नेता सीपी जोशी ने दी चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 08:14 IST

भाजपा ने कहा कि यदि कांग्रेस बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश किया तो ना सिर्फ राजस्थान वरन संपूर्ण भारतवर्ष से उसका सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणापत्र का हवाला देते हुए पार्टी पर निशाना साधा।सीपी जोशी ने कहा कि प्रतिबंध लगा कर दिखाएं उन्हें मालूम चेलगा कि हनुमानजी के भक्तों के संगठन बजरंग दल में कितनी ताकत है।

जयपुरः कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के चुनावी घोषणा पर भाजपा ने कांग्रेस को राजस्थान में दक्षिणपंथी संगठन पर प्रतिबंध लगाने की चुनौती दी। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा कि वह जाति और धर्म के आधार पर नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठनों का जिक्र किया है। 

सवाई माधोपुर में आयोजित जन आक्रोश महासभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणापत्र का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘सोनिया गांधी कर्नाटक में कहती हैं कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अगर सोनिया गांधी में दम है तो राजस्थान में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा कर के दिखाएं। उन्हें मालूम चलेगा कि हनुमानजी के भक्तों के संगठन बजरंग दल में कितनी ताकत है। यदि ऐसा किया तो ना सिर्फ राजस्थान वरन संपूर्ण भारतवर्ष से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।’’

भाजपा के एक बयान के मुताबिक, जोशी ने आरोप किया कि कांग्रेस पीएफआई जैसे आतंकी संगठनों को बढ़ावा देकर हिंदुओं की आस्था से जुड़े त्योहारो पर प्रतिबंध लगाती है। इस बीच जोशी ने दौसा में पंचायत समिति परिसर में आयोजित राहत शिविर में टीवी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चलाये गए कथित वीडियो पर आपत्ति जताते हुए राज्यपाल को पत्र लिखा है। जोशी ने उनसे इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों एंव कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री को निर्देशित करने की मांग की है।

शिविर में "मोदी हटाओ-देश बचाओ" प्रदर्शित करने वाला एक वीडियो दिखाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी स्क्रीनिंग पर आपत्ति जताई और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नारेबाजी की। जोशी ने यह भी मांग की कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रशासन के अधिकारियों और वीडियो की स्क्रीनिंग के लिए जिम्मेदार कांग्रेस प्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

राज्यपाल को लिखे पत्र में जोशी ने कहा जनता द्वारा चुने गए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के खिलाफ गहलोत सरकार के इशारे पर अधिकारियों द्वारा किया गया कृत्य ना केवल अनैतिक है, बल्कि लोकसेवक के दायित्वों का भी उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में राहत कैंप के नाम से भाजपा विरोधी मुहिम चलाई जा रही है। जोशी ने दावा किया, "गहलोत सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई राहत शिविरों के नाम पर आम आदमी को गुमराह किया जा रहा है।" 

भाषा इनपुट

टॅग्स :राजस्थानबजरंग दलBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप