लाइव न्यूज़ :

"अगर किसी को पार्टी छोड़ कर जाना है तो जाने दो, पार्टी को कुछ नहीं होगा", कुशवाहा को लेकर बोले नीतीश कुमार

By रुस्तम राणा | Updated: February 6, 2023 16:48 IST

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कुशवाहा को सम्मान दिया, फिर जाने क्या हुआ। हमने तीसरी बार उन्हें अपनी पार्टी में स्वीकार किया, वह जो बोलना चाहते हैं बोल सकते हैं। अगर आप रोज बोलेंगे तो इसका मतलब है कि आपकी राय हमसे अलग है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने कहा, कुशवाहा को विधायक और पार्टी नेता बनाया फिर वह चले गए लेकिन फिर आएसीएम बोले- हमने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया, वह फिर गए और तीसरी बार वापस आए और कहा कि वह पार्टी में बने रहेंगे

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बैठक बुलाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान दिया है। सोमवार को इस मामले पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हमने उन्हें (उपेंद्र कुशवाहा) इतना दिया, उन्हें विधायक और पार्टी नेता बनाया फिर वह चले गए लेकिन फिर आए और हमने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया, वह फिर गए और तीसरी बार वापस आए और कहा कि वह पार्टी में बने रहेंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कुशवाहा को सम्मान दिया, फिर जाने क्या हुआ। हमने तीसरी बार उन्हें अपनी पार्टी में स्वीकार किया, वह जो बोलना चाहते हैं बोल सकते हैं। अगर आप रोज बोलेंगे तो इसका मतलब है कि आपकी राय हमसे अलग है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 2 बार पार्टी से भागने के बाद भी हमने उन्हें पार्टी में तीसरी बार शामिल किया। यहां उन्होंने कुशवाहा को दो टूक कहा, अगर किसी को पार्टी छोड़ कर जाना है तो जाने दीजिए। पार्टी को कुछ नहीं होगा।

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को यह फिर दोहराया था कि वह जेडीयू को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं इतने लंबे समय से जदयू की रक्षा के लिए काम कर रहा हूं, लेकिन सीएम नीतीश कुमार इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं और इसलिए मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई है ताकि हम इस पार्टी को बचाने का हल ढूंढ सकें। 

उन्होंने कहा था कि जो मेरे बीजेपी में शामिल होने की अफवाह फैला रहे हैं, उनके पास मेरे सवालों के जवाब नहीं हैं। मुझे बीजेपी में क्यों शामिल होना चाहिए? मैं जद (यू) की रक्षा करने की कोशिश कर रहा हूं। इससे पहले भी उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की बात को नकारा है।  

टॅग्स :नीतीश कुमारउपेंद्र कुशवाहाजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण