लाइव न्यूज़ :

"अगर एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) मिलकर फैसला लें, तो महाराष्ट्र में बदलाव हो सकता है", शरद पवार ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2023 12:51 IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि अगर एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) मिलकर निर्णय लें, तो महाराष्ट्र में बदलाव आ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र की सियासत में अब भी बदलाव आ सकता हैउन्होंने कहा कि अगर एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) मिलकर निर्णय लें तो यह संभव हैशरद पवार ने कहा कि मौजूदा शिंदे सरकार के साथ हमारा किसी भी तरह का जुड़ाव बेहद मुश्किल है

मुंबई: महाराष्ट्र के सबसे अनुभवी राजनेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि अगर एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) मिलकर निर्णय लें, तो महाराष्ट्र में बदलाव आ सकता है।

इसके साथ ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र की मौजूदा भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) की गठबंधन वाली सरकार के साथ उनका जुड़ाव बेहद मुश्किल है।

शरद पवार ने यह बात बीते रविवार को एक पुस्तक विमोचन समारोह में कही। जिसमें उनके साथ शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाला साहेब थोराट भी मंच पर उपस्थित थे।

महाविकास अघाड़ी समेत पिछली अन्य सरकारों के कार्यशाली को याद करते हुए पवार ने कहा कि पिछली सरकारों ने प्राचीन कला और संस्कृति, साहित्य और इतिहास के संरक्षण में मदद की थी और उसी का नतीजा है कि समावेशी राजनीति से महाराष्ट्र का विकास हुआ।

उन्होंने कहा, "लेकिन हमारे लिए मौजूदा शिंदे सरकार के साथ किसी भी तरह का जुड़ाव बेहद मुश्किल है और इसके साथ मैं यह भी बात करता हूं कि अगर हम तीनों महाविकास अघाड़ी के घटक कोई सामूहिक निर्णय लेत हैं तो निश्चित ही उससे बड़ा बदलाव हो सकता है।"

मालूम हो कि 2 जुलाई को शरद पवार के भतीजे अजित पवार द्वारा एनसीपी में किये गये विद्रोह और पार्टी के विभाजन के बाद महाविकास अघाड़ी के तीनों सहयोगियों, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और बाला साहेब थोराट ने पहली बार मंच साझा किया था। 2 जुलाई को अजित पवार के साथ आठ अन्य एनसीपी विधायकों ने पार्टी से बगावत करके एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे।

लेकिन बावजूद अजित पवार के विद्रोह के शरद पवार वाली एनसीपी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना का बना हुआ महाविकास अघाड़ी गठबंधन अब भी बरकरार है और राष्ट्रीय राजनीति में यह गठबंधन विपक्षी दलों के साझा गठबंधन 'इंडिया' के जरिय पीएम मोदी को आने वाले आम चुनाव में चुनौती देने की तैयारी में लगा हुआ है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :शरद पवारNCPकांग्रेसशिव सेनाउद्धव ठाकरेअजित पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो