लाइव न्यूज़ :

"अगर कोई है विपक्ष की भूमिका निभा रहा है, तो वह राहुल गांधी हैं", कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शान में कसीदे पढ़ते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 26, 2024 10:59 IST

कांग्रेस नेता गोगोई ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ मजबूत विपक्ष की भूमिका अगर कोई निभा रहा है, तो वह राहुल गांधी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगौरव गोगोई ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने विश्वास दिलाया है कि भाजपा का कड़ा विरोध हैगोगोई ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं राहुल गांधी बीजेपी आईटी और सीबीआई के जरिए विपक्ष को निशाना बना रही है, उससे कई विपक्षी नेता नाराज हैं

गुवाहाटी:कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने यह विश्वास दिलाया है कि भारतीय जनता पार्टी का कड़ा विरोध है।

कांग्रेस नेता गोगोई ने रविवार को कहा, "भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने विश्वास दिलाया है कि बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष है। अगर कोई है जो विपक्ष की भूमिका निभा रहा है, तो वह राहुल गांधी हैं। जिस तरह से बीजेपी आईटी और सीबीआई के जरिए विपक्ष को निशाना बना रही है, उससे कई विपक्षी नेता नाराज हैं और अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।''

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कल राहुल गांधी ने आगरा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू की, जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं।

इस बीच, राहुल गांधी ने किसानों को आश्वासन दिया कि अगर इस साल लोकसभा चुनाव के बाद अगर इंडिया गठबंधन के हाथ में सत्ता आती है तो किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू करने में सरकार एक मिनट से ज्यादा समय नहीं लगाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "देश में किसान कानूनी एमएसपी चाहते हैं। मोदी सरकार कहती है कि वह उन्हें कानूनी एमएसपी देने के लिए तैयार नहीं है। अगल लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो हम किसानों को एमएसपी देने में एक मिनट का समय नहीं लगाएंगे।"

यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''केंद्रीय बजट में 90 फीसदी (अल्पसंख्यक, ओबीसी, आदिवासी, दलित) की भागीदारी सिर्फ 7 फीसदी है। 62 अधिकारी उत्तर प्रदेश के बजट को नियंत्रित करते हैं, इन 62 अधिकारियों में 4 फीसदी ओबीसी की है।''

कांग्रेस सांसद ने कहा, "जब आप भारत की शीर्ष 200 कंपनियों की सूची निकालेंगे तो आपको इन कंपनियों का एक भी मालिक उस समुदाय से नहीं मिलेगा, जो देश का 90 प्रतिशत हिस्सा है।"

इससे पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देश में युवा बेरोजगारी, किसानों के विरोध और महंगाई पर चिंताओं को उजागर करते हुए भाजपा के एक दशक लंबे शासन पर सवाल उठाया था।

प्रियंका गांधी ने कहा, "बीजेपी 10 साल से सत्ता में है. G20 समिट जैसे कई बड़े आयोजन हुए, सबने कहा कि ऐसे आयोजनों से देश का सम्मान बढ़ रहा है, हम भी इस बात से सहमत हैं, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि क्या देश का सम्मान युवाओं, हमारे पुलिसकर्मियों और छात्रों से नहीं जुड़ा है? युवाओं के लिए कोई नौकरियां नहीं हैं, किसान अभी भी सड़कों पर बैठे हैं, महंगाई देश के लोगों के लिए बोझ है।''

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राकांग्रेसBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?