लाइव न्यूज़ :

IAS Tina Dabi Divorce: IAS Topper टीना डाबी और Athar Khan ने दी तलाक की अर्जी

By गुणातीत ओझा | Updated: November 20, 2020 21:30 IST

सिविल सर्विस परीक्षा की टॉपर रही टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। टीना डाबी ने अपने बैच के IAS अतहर आमिर के साथ शादी की थी। युवा IAS दंपती ने तलाक की अर्जी दायर कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देटीना डाबी ने अपने बैच के IAS अतहर आमिर के साथ शादी की थी। युवा IAS दंपती ने तलाक की अर्जी दायर कर दी है।

IAS Topper टीना डाबी अतहर खान से लेंगी तलाक

सिविल सर्विस परीक्षा की टॉपर रही टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। टीना डाबी ने अपने बैच के IAS अतहर आमिर के साथ शादी की थी। युवा IAS दंपती ने तलाक की अर्जी दायर कर दी है। IAS टॉपर टीना डाबी (Tina Dabi) और उनके पति अतहर आमिर ने जयपुर के फैमिली कोर्ट-1 में म्यूचअल तौर पर तलाक की अर्जी दायर कर दी है। अर्ज़ी में कहा गया है कि हम आगे साथ नहीं रह सकते। ऐसे में कोर्ट हमारी शादी को शून्य घोषित करें। मालूम हो कि दोनों 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में टीना वित्त विभाग में संयुक्त सचिव और आमिर सीईओ ईजीएस के पद पर कार्यरत हैं। 2018 में दोनों की शादी काफी चर्चित रही थी। टीना डाबी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2015 की टॉपर रही थीं। वहीं, कश्मीर के रहने वाले अतहर ने यूपीएससी की सिविल परीक्षा में साल 2015 में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2015 की टॉपर रही टीना ने अप्रैल 2018 में अतहर से शादी की थी। कश्मीर के अतहर ने यूपीएससी परीक्षा 2015 में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। टीना और अतहर दोनों राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं। कहा जाता है कि दोनों की नजदीकियां ट्रेनिंग के दौरान बढ़ी थीं।

टीना डाबी यूपीएससी की परीक्षा टॉप करने के बाद से लगातार मीडिया की सुर्खियों में रही हैं। मालूम हो कि टीना ने शादी के बाद अपने सोशल मीडिया एकाउंट में अपने बायो में 'खान' सरनेम जोड़कर कश्मीरी बहू का टैग जोड़ा था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने सरनेम से खान शब्द हटा लिया था। इसके साथ ही टीना ने अपने फॉलोअर्स को जानकारी देते हुए खुद बताया था कि उन्होंने ट्विटर पर अपने पति को अनफॉलो कर दिया है। साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने अपने  पति को अनफॉलो कर दिया है।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो