लाइव न्यूज़ :

सरकारी स्कूल के बच्चों के सवालों से छूटा आईएएस अधिकारी का पसीना

By फहीम ख़ान | Updated: April 12, 2022 20:55 IST

‘ग्रेट भेंट’ कार्यक्रम में नागपुर जेडपी के सीईओ ने सरकारी स्कूल के बच्चों के सवालों का सामने करने का बाद कहा कि यूपीएससी की तुलना में इन छात्रों के सवाल कम नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर के थुगाव निपानी गांव के जिला परिषद स्कूल में बच्चों के लिए आयोजित हुई ‘ग्रेट भेंट’ कार्यक्रम कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सीईओ योगेश कुंभेजकर के सामने अपने सवालों की लंबी झड़ी लगा दीकार्यक्रम के बाद योगेश कुंभेजकर ने कहा कि यूपीएससी इंटरव्यू से कम नहीं थे बच्चों के सवाल

नागपुर: बच्चों के सवाल अनमोल होते हैं और ये सवाल तो कभी-कभी इतने उलझाऊ होते हैं कि की बड़े-बड़े ज्ञानी भी बगले झांकने लगते हैं।

जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ जब नागपुर जेडपी के सीईओ ने सरकारी स्कूल के बच्चों के सवालों का सामने करने का बाद कहा कि यूपीएससी की तुलना में इन छात्रों के सवाल कम नहीं हैं।

नागपुर के नरखेड़ तहसील के थुगाव निपानी गांव के जिला परिषद स्कूल में छात्रों के लिए ‘ग्रेट भेंट’ कार्यक्रम में शामिल हुए जिला परिषद के सीईओ योगेश कुंभेजकर का सामना मासूम बच्चों के मासूम लेकिन बेहद दिलचस्प सवालों से सामना हुआ।

अधिकरी के साथ बच्चों के सवाल-जवाब में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि बच्चों के सवालों से एक आईएएस अधिकारी को भी पसीना छूट जाएगा। 

मराठी स्कूलों के इन बच्चों ने जब अंग्रेजी में सवालों को दागना शुरू किया तो आईएएस अफसर भी उनकी काबिलियत का लोहा मान गए।  ‘ग्रेट भेंट’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीईओ तयशुदा समय से पहले ही विद्यार्थी सभागृह में पहुंच गए थे।

इसी दौरान सभागृह का दरवाजा खोलते हुए सीईओ ने कहा, "विद्यार्थी मित्रों! मे आई कम इन... विद्यार्थियों ने इसके जवाब में एक स्वर से कहा, ‘यस सर, वेलकम।’

एक-एक कर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सीईओ के सामने अपने सवालों की लंबी झड़ी लगा दी। सवाल-जवाब के इस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद सीईओ योगेश कुंभेजकर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, ‘यूपीएससी का इंटरव्यू उनके लिए कठिन था लेकिन इन विद्यार्थियों के सवाल भी उससे कुछ कम नहीं थे।’

मालूम हो कि ‘ग्रेट भेंट’ कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी से सवाल पूछने वालों में तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल थे। इस कार्यक्रम के जरिये विद्यार्थियों ने सीईओ के जीवन की कहानी को जानने का प्रयास किया। 

टॅग्स :नागपुरSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्टबिहार फर्जी नियुक्तः 2006 से 2015 के बीच दस्तावेजों की जांच, कुल 2953 शिक्षकों को आरोपी बनाया, जा सकते जेल,  वेतन और मानदेय में 1400 करोड़ रुपये खर्च?

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील