एयरफोर्स का विमान AN-32 कई घंटों से लापता,  क्रू मेंबर सहित 13 लोग थे सवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 3, 2019 03:49 PM2019-06-03T15:49:38+5:302019-06-03T15:49:38+5:30

भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 के लापता होने के बाद इस खोजने के लिए सुखोई-30 और  C-130 विमान को भेजा गया है।

IAF AN-32 Aircraft overdue for more than two hours Arunachal Pradesh | एयरफोर्स का विमान AN-32 कई घंटों से लापता,  क्रू मेंबर सहित 13 लोग थे सवार

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights इंडियन एयरफोर्स ने विमान को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। सुखोई-30 और  C-130 एयरक्राफ्ट को विमान को खोजने के लिए भेजा गया है।

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 लापता हो गया है। इस विमान में क्रू मेंबर सहित 13 लोग सवार हैं। विमान ने दोपहर 12.25 बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। 

भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 के लापता होने के बाद इस खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। जिसके लिए  सुखोई-30 और  C-130 विमान को भेजा गया है। इन दोनों विमानों को भारतीय वायुसेना ने हाल ही में लॉन्च किया था। ये भारतीय वायुसेना का स्पेशल विमान है। 

भारतीय वायु सेना का रूस निर्मित एएन-32 परिवहन विमान सोमवार दोपहर असम के जोरहाट से उड़ान भरने के करीब 35 मिनट बाद लापता हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस विमान में 13 लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि इस विमान ने अरुणाचल प्रदेश के मेनचुका एडवांस्ड लैडिंग ग्राउंड के लिए जोरहाट से दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरी और करीब एक बजे उसका जमीनी नियंत्रण से संपर्क टूट गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उन्होंने इस बारे में वायुसेना के उपप्रमुख से बात की है और वे इन यात्रियों के सुरक्षित रहने की कामना करते हैं।


उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कुछ समय से लापता वायु सेना के एएन-32 विमान के संबंध में भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से बातचीत की। उन्होंने मुझे वायुसेना के इस लापता विमान को लेकर उठाये गए कदमों की जानकारी दी।

मैं इसमें सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिये प्रार्थना करता हूं।’’ सूत्रों ने बताया कि विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि विमान का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना ने सभी उपलब्ध संसाधन काम में लगा दिए हैं। एएन-32 रूस निर्मित वायुयान है और वायुसेना बड़ी संख्या में इन विमानों का इस्तेमाल करती है।

यह दो इंजन वाला ट्रर्बोप्रॉप परिवहन विमान है। मेनचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड चीन की सीमा से अधिक दूर नहीं है। 

Web Title: IAF AN-32 Aircraft overdue for more than two hours Arunachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे