लाइव न्यूज़ :

"मैं भीख का कटोरा लेकर नहीं घूमूँगा...", कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की सूची से बाहर होने पर बोले लक्ष्मण सादवी

By अंजली चौहान | Updated: April 12, 2023 16:57 IST

लक्ष्मण सावदी पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के वफादार हैं और राज्य के सबसे शक्तिशाली लिंगायत नेताओं में से एक हैं, जो अपने संगठनात्मक कौशल के लिए जाने जाते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक बीजेपी नेता लक्ष्मण सावदी टिकट न मिलने से हुए नाराज उन्होंने कहा कि टिकट के लिए भीख का कटोरा नहीं लूंगाबीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है

बेंगलुरु: कर्नाटक में मई महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के साथ ही पार्टी में उथल-पुथल मच गई है।

उम्मीदवारों की सूची में वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मण सावदी का नाम न आने के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। नाराज नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैंने फैसला कर लिया है, मैं भीख का कटोरा लेकर घूमने वालों में से नहीं हूं। मैं एक स्वाभिमानी राजनेता हूं, मैं किसी के बहकावे में आकर काम नहीं कर रहा हूं।''

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह कांग्रेस के साथ बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही कोई बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

लक्ष्मण सावदी पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के वफादार हैं और राज्य के सबसे शक्तिशाली लिंगायत नेताओं में से एक हैं, जो अपने संगठनात्मक कौशल के लिए जाने जाते हैं। 

गौरतलब है कि भाजपा ने मंगलवार रात को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें 189 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। इस सूची में कांग्रेस से आए कई नेताओं को मैदान में उतारा गया है। भाजपा की सूची में 52 नए उम्मीदवारों के जरिए पार्टी ने चुनाव में बड़ा दांव खेला है। 

गौरतलब है कि लक्ष्मण सावदी जिले की अथानी विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्हें कांग्रेस के तत्कालीन उम्मीदवार महेश कुमाथल्ली के हाथों हार का सामना किया था।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos