लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी: आशीष मिश्रा बोले-घटना स्थल नहीं था मौजूद, हमारे 4-5 कार्यकर्ताओं की हुई निर्मम हत्या

By रुस्तम राणा | Updated: October 4, 2021 08:56 IST

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि वे घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देआशीष मिश्रा ने कहा, मैं घटनास्थल पर नहीं थाअपने खिलाफ बताया राजनीतिक षड्यंत्र

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन में हुए 8 लोगों की मौत को लेकर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज किया है। आशीष मिश्रा ने कहा, मैं घटनास्थल पर नहीं था, बल्कि बनवीरपुर में था। उन्होंने कहा कि वे सुबह नौ बजे से ही बनवीरपुर में थे।

हमारे 4 से 5 कार्यकर्ताओं को पीट-पीटकर मार दिया 

आशीष ने कहा कि डिप्टी सीएम को रिसीव करने के लिए तीन गाड़ियां भेजी गई थीं। किसान आंदोलन में उपस्थित कुछ उपद्रवियों ने तिकुनियां में इन गाड़ियों पर पथराव किया गया और गाड़ियों में आग लगा दी। गाड़ियों में मौजूद हमारे 4 से 5 कार्यकर्ताओं को पीट-पीटकर मार डाला गया और 2 से 3 कार्यकर्ताओं को पता नहीं चल रहा है। बता दें कि आशीष पर आरोप लगाया जा रहा है कि उनकी गाड़ी से कुचलकर किसानों की हत्या हुई है। 

अपने खिलाफ बताया राजनीतिक षड्यंत्र 

अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि, हम निघासन विधानसभा के पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं, और वहां सभी लोगों से प्रेम व्यवहार है, मुझे किसानों, नौजवानों का सबका सहयोग है। हो सकता है किसी को पसंद न रहे हो हम, जिसने ऐसी राजनीति करके ये सब किया हो। 

केन्द्रीय मंत्री ने भी किया खंडन

वहीं केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा भी उन आरोपों का खंडन किया है कि जिसमें कहा गया था कि कथित तौर पर जो गाड़ी किसानों के ऊपर चढ़ाई गई उसे, उनका बेटा चला रहा था। 

4 किसानों और 4 अन्य लोगों की हुई मौत

वहीं लखीमपुरी खीरी जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया ने घटना स्थल की जानकारी देते हुए कहा है कि घटना में  4 किसानों और 4 अन्य लोगों की मौत हुई है। फिलहाल घटना की जांच प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना है, इस पर राजनीति न की जाए। 

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाकिसान आंदोलनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप