लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दोषियों को जल्द से जल्द दी जानी चाहिए फांसी'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 13, 2019 14:34 IST

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि निर्भया मामले के दोषियों को जल्द से जल्द दी जानी चाहिए फांसी

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा कि निर्भया के दोषियों को जल्द मिले फांसीपटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों के डेथ वारंट पर सुनवाई टाली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि निर्भया केस के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि इसके लिए जरूरी औपचारिकतों को तुरंत पूरा किया जाना चाहिए। 

एएनआई के मुताबिक, निर्भया के दोषियों को फांसी के मामले पर केजरीवाल ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि दोषियों दोषियों (निर्भया मामले में) को जल्द से जल्द फांसी दी जाए, जो भी औपचारिकताएं बाकी हैं, उन्हें तुरंत पूरा किया जाना चाहिए।'

निर्भया के दोषियों के डेथ वारंट पर सुनवाई टली

केजरीवाल का ये बयान शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा निर्भया मामले के दोषियों के खिलाफ दायर डेथ वारंट की सुनवाई 18 दिसंबर तक टाले जाने के बाद आया है। इस मामले के एक दोषी अक्षय ने अपनी फांसी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दायर की है, जिस पर कोर्ट 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा।

निर्भया के माता-पिता ने दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दिए जाने को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की है। उनकी याचिका पर अब पटियाला हाउस कोर्ट 18 दिसंबर को सुनवाई करेगी। 

निर्भया गैंगरेप मामले में चार दोषियों-पवन गुप्ता, अक्षय ठाकुर, मुकेश सिंह और विनय शर्मा को फांसी की सजा सुनाई गई है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालनिर्भया गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील