लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्न सिन्हा ने अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष को दी सलाह, बताया- वह क्यों हैं सरकार के साथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 19, 2018 19:25 IST

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बीते लंबे समय से अपनी पार्टी के खिलाफ बोलते नजर आए हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी अपनी बात रखते आए हैं। लेकिन अब अचानक उनके तेवर बदल गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली,19 जुलाई : सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बीते लंबे समय  से अपनी पार्टी के खिलाफ बोलते नजर आए हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी अपनी बात रखते आए हैं। लेकिन अब अचानक उनके तेवर बदल गए हैं।

संसद में वोटिंग संबंधी बात होती है, तो सबसे पहले निगाह उन्हीं पर जाती है। ऐसे पलों में उनका स्टैंड क्या होगा. शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को ही बता दिया कि वह संसद में सरकार के साथ रहेंगे और विपक्ष के प्रस्ताव के खिलाफ वोट देंगे। उन्होंने वोटिंग करने पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

शत्रुघ्न ने कहा है कि मुझे लगता है विपक्ष में कई बौद्धिक और समझदार लोग हैं, लेकिन उन्हें ये बाद में करना चाहिए था, क्योंकि हमारे पास नंबर हैं। हमारा आत्मविश्वास बहुत ज्यादा है। मैंने बीजेपी को नहीं छोड़ा है। पार्टी ने भी मुझे नहीं छोड़ा है। अभी तक मैं बीजेपी में हूं। मैं व्हिप का उल्लंघन नहीं करूंगा, अभी मैं भाजपा का समर्थन करूंगा।

उनके इस बयान के बाद से हर कोई समझ नहीं पा रहा है कि अचानक दिए उनके इस बयान का क्या मततल है। कहा ये ही जा रहा है जब से बीजेपी ने उनको जेड प्लस सुरक्षा देने की बात कही है तभी से उनके विपक्ष में रहने वाले तेवर बदल गए हैं।

 गौरतलब है कि पिछले चार साल में शत्रुघ्न सिन्हा ने हमेशा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। यहां तक कि कई बार वह सीधे तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह पर भी निशाना साध चुके हैं।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"