लाइव न्यूज़ :

"अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं.." ये कहते हुए नुपुर शर्मा ने मांगी माफी

By रुस्तम राणा | Updated: June 5, 2022 18:37 IST

उन्होंने ट्विटर पर अपना माफीनाम ट्वीट किया है, जिसके तहत उन्होंने कहा कि मेरी मंशा किसी को कष्ट पहुंचाने की कभी नहीं थी। उन्होंने माफीनामे में अपने शब्दों को वापस लेने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा कारणों को लेकर मीडिया से पता सार्वजिक न करने की अपील की माफीनामे में शर्मा ने अपने शब्दों को वापस लेने की कही बातकहा बार-बार टीवी डिबेट में शिवजी का अपमान किया जा रहा था इसलिए रोष में कही बात

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी से छह साल के लिए निलंबित हुई नुपुर शर्मा ने रविवार को अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने ट्विटर पर अपना माफीनाम ट्वीट किया है, जिसके तहत उन्होंने कहा कि मेरी मंशा किसी को कष्ट पहुंचाने की कभी नहीं थी। उन्होंने माफीनामे में अपने शब्दों को वापस लेने की बात कही।

नुपुर शर्मा ने लिखा, "मैं पिछले कई दिनों से टीवी डिबेट पर जा रही थी, जहां रोजाना मेरे आराध्य शिव जी का अपमान किया जा रहा था। मेरे सामने यह कहा जा रहा था कि वो शिवलिंग नहीं फव्वारा है। दिल्ली के हर फुटपाथ पर बहुत शिवलिंग पाए जाते हैं जाओ जा के पूजा कर लो। मेरे सामने बार-बार इस प्रकार से हमारे महादेव शिव जी के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई और मैंने रोष में आके कुछ चीजें कह दीं। अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं। मेरी मंशा किसी को कष्ट पहुंचाने की कभी नहीं थी।"

वहीं इससे पहले भाजपा से निष्काषित नुपुर शर्मा ने मीडिया से यह अपील की है कि उनके पते को सार्वजिक न किया जाए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मैं सभी मीडिया घरानों और अन्य सभी से अनुरोध करता हूं कि मेरा पता सार्वजनिक न करें। मेरे परिवार की सुरक्षा को खतरा है।

वहीं भाजपा ने दिल्ली बीजेपी के मीडिया हेड पर इसी तरह की कार्रवाई की और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस पर जिंदल ने बीजेपी से निष्कासन के बाद ट्वीट किया, "हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं लेकिन सवाल सिर्फ उन मानसिकता वालों से था जो कि हमारे देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणियों का प्रयोग करके नफरत फैलाते हैं। मैंने सिर्फ उन्हीं से एक सवाल पूछा था। इसका अर्थ ये नहीं है कि हम किसी भी धर्म के खिलाफ हैं।"

नवीन जिंदल ने साथ ही यह भी ट्वीट किया कि उन्हें मेरा सभी से विशेष आग्रह हैं कृप्या मेरा पता सार्वजनिक न करे मुझे और मेरे परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां सोशल मीडिया पर भी दी जा रही हैं। @DelhiPolice @CPDelhi@LtGovDelhi कृप्या संज्ञान लें।

बीजेपी ने रविवार दो नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया। पार्टी ने नुपुर शर्मा के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि उनके विचार विभिन्न मामलों पर पार्टी की स्थिति के विपरीत हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है।

टॅग्स :नूपुर शर्माBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस