लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू बोले, 'सुषमा स्वराज ने किया था फोन, तब गया पाकिस्तान'

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 21, 2018 16:09 IST

पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने के बाद सिद्धू सुर्खियों में हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 अगस्तः पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष को गले लगाकर सुर्खियों में आए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अब सफाई देते फिर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा, 'कई कांग्रेस के लोगों ने भी इस बारे में बोला। यहां तक कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी। हमारे यहां लोकतंत्र है। हम सब को अपनी राय जाहिर करने का अधिकार है।'

इससे आगे सिद्धू ने बताया, 'मेरे पास 10 बार न्योता आया। तब जाकर मैंने भारतीय सरकार से इसके लिए अनुमति मांगी। लेकिन मुझे अनुमति नहीं मिली। मैं इंतजार करता रहा। लेकिन पाकिस्तान के वीजा मिलने के दो दिन बाद खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मुझे फोन आया। करीब रात में। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने मुझे पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है।'

असल, में नवनियुक्त पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए नवजोत सिंह सिद्धू तब विवादों से घिर गए जब उन्होंने वहां पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष को गले लगा लिया। ठीक उठी समय पाकिस्तानी सेना के भारतीय सेनाओं पर हमला करने की रिपोर्ट आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सिद्धू को घेरा।

इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बयार चल गई। जिनमें सिद्धू को पाकिस्तानी तक बता दिया गया। गौरतलब है कि सिद्धू को इमरान खान ने अपने क्रिकेट के जमाने की दोस्ती के आधार पर बुलाया था। इमरान ने सिद्धू के अलासा सुनील गावस्कर और कपिल देव को भी भारत से पाकिस्तान बुलाया था। लेकिन इनमें केवल सिद्धू ने वहां जाना स्वीकार किया।

अब सिद्धू के पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष से गले मिलने की सोशल मीडिया से लेकर राजनैतिक गलियारों में भी आलोचना हो रही है। यहां तक कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी सिद्धू को ऐसा ना करने की सलाह दे डाली थी। इसके बाद से माहौल गरमाया हुआ है।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण