लाइव न्यूज़ :

'दो-तीन दिन में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा, भाजपा कर रही है केजरीवाल को रोकने की कोशिश'- मनीष सिसोदिया

By शिवेंद्र राय | Updated: August 20, 2022 13:09 IST

मनीष सिसोदिया ने शनिवर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर एलजी ने दिल्ली सरकार का फैसला नहीं बदला होता तो आज हमें हर साल 10 हजार करोड़ रुपये का फायदा हो रहा होता। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए सिसोदिया ने कहा कि दो-तीन दिन में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअगले 2-3 दिनों में मुझे जेल भेजा जा सकता है- मनीष सिसोदियागुजरात में 10 हजार करोड़ रुपये की एक्साइज की चोरी हो रही है - मनीष सिसोदियाभाजपा अरविंद केजरीवाल को आगे बढ़ने से रोकना चाहती है- मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली: आबकारी नीति में घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित 31 स्थानों पर शुक्रवार को सीबीआई ने छापेमारी की थी। शनिवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। सिसोदिया ने कहा कि दो-तीन दिन में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की नई आबकारी को देश की सबसे बेहतरीन आबकारी नीति बताया। सिसोदिया ने कहा कि उनपर कार्रवाई इसलिए की जा रही है क्योंकि वह अरविंद केजरीवाल की सरकार में शिक्षा मंत्री हैं और दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। 

प्रेसवार्ता में मनीष सिसोदिया ने कहा, "न्यूयार्क टाइम्स में में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की खबर छपी। दुनिया को हमारी शिक्षा व्यवस्था में कुछ ऐसा दिख रहा है जो दुनिया को प्रेरित कर सके। डेढ़ साल पहले इसी अखबार में लाखों जलती लाशों की खबर छपी थी जिससे भारत का सिर शर्म से झुक गया था। केंद्र ने ऐसे कोविड को हैंडल किया था।"

सिसोदिया ने आगे कहा, "मनोज तिवारी ने कहा कि 8000 करोड़ का घोटाला हुआ। उपराज्यपाल ने कहा कि 144 करोड़ का घोटाला हुआ। CBI की FIR में ना 8000 करोड़, ना 1100 करोड़ , ना ही 144 करोड़ का ज़िक्र था। उसमें लिखा था सूत्रों के अनुसार 1 करोड़ का घोटाला हुआ। ये सब बकवास है। कोई घोटाला नहीं हुआ है।"

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदियाने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर सीबीआई अधिकारियों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने अच्छे ढंग से व्यवहार और जांच किया। उन्होंने कहा कि कोई अपने घर में सीबीआई नहीं चाहता लेकिन मुझे जांच के लिए आए अधिकारियों का व्यवहार अच्छा लगा। 

सिसोदिया ने आगे कहा, "गुजरात में 10 हजार करोड़ रुपये की एक्साइज की चोरी हो रही है।  शराब का घोटाला, करप्शन मुद्दा है ही नहीं। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी का बढ़ता कद नहीं पचा पा रही है। भाजपा अरविंद केजरीवाल को आगे बढ़ने से रोकना चाहती है। 2024 का चुनाव केजरीवाल बनाम मोदी होगा।" 

टॅग्स :मनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवालसीबीआईBJPनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया